30 April 2026

गर्भवती महिलाओं के साथ 85 वर्ष से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं को चुनाव आयोग स्वास्थ विभाग के साथ मिलकर देने जा रही ये सुविधा

0
Screenshot_2024-04-11-14-56-16-65_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7

 

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। प्रदेश निर्वाचन विभाग इस बार चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जनजागरूकता के साथ ही विशेष अभियान भी चला रहा है। इसके तहत प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में उन्होंने विभाग को पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांग, बुजुर्ग और गभर्वती महिला मतदाताओं को मतदेय स्थल तक पहुंचाने के लिए डोली की व्यवस्था करने के आदेश दिये हैं।

ये भी पढ़ें:   आस्था के केंद्र में 'अपनों' पर मेहरबानी, उपाध्यक्ष ने पत्नी को ही बना डाला अपना चपरासी!

 

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ हुई बैठक के बाद स्वास्थ्य महानिदेशक विनीता शाह ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों को छोड़कर प्रदेश के अन्य सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि गर्भवती महिला मतदाताओं को मतदेय स्थल तक लाने के लिए डोली की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांगों को भी यह सुविधा उपलब्ध कराने के आदेश दिये गये हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक ने सभी सीएमओ को कहा है कि वह डोली सुविधा के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए डोली की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress GPL Morii – Adventure Travel & Tourism Elementor Template Kit Moro – Multi-purpose Magazine Theme with Portfolio Moros – eCommerce WordPress Theme Morris – WordPress App & Product Landing Page Mortar – WPBakery Page Builder Addons Bundle Morvan – Elegant WooCommerce Theme Morz – Logistics WordPress Theme Most Wanted WordPress Plugins Pack Motelin – Hotel & Resort Booking Elementor WordPress Theme Motivakit - Life Coach & Motivator Elementor Template Kit