29 September 2026

हरिश रावत ने पीएम मोदी की ऋषिकेश जनसभा में बाद कहा, पीएम मोदी चाहते हैं हरिद्वार टूटे

0
Screenshot_2024-04-11-15-04-50-63_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऋषिकेश में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया और निशाना साधा कि कांग्रेस सरकार ने हर की पौड़ी से बहने वाली गंगा नदी की धारा को नहर बताया था। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस ने कभी भी गंगा को नहर नहीं कहा है। हरिद्वार को 75 प्रतिशत टूटने से बचाने के लिए उन्होंने इतना जरूर कहा कि हर की पौड़ी से बहने वाली धारा, गंगा नदी है और वो नहर के फॉर्म में है। हरीश रावत ने निशाना साधा कि भाजपा चाहती है कि हरिद्वार टूटे इसलिए भाजपा गंगा जी को जो भी कहें लेकिन कांग्रेस ने हमेशा गंगा को नदी ही माना है। गौरतलब है कि तत्कालीन हरीश रावत सरकार ने हर की पौड़ी से बहने वाली गंगा की धारा को स्कैप चैनल बताने वाला शासनादेश जारी किया था जिसे लेकर खूब राजनीति हुई और तीरथ सरकार ने इस शासनादेश को पलट दिया था।अब एक बार फिर से पीएम मोदी द्वारा स्कैप चैनल वाला मुद्दा उठाने के बाद राजनीति गरमा गई है।

ये भी पढ़ें:   बद्रीनाथ एवं गंगोत्री यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर

 

बाइट – हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *