7 November 2026

कल्याणपुर गांव में मामूली विवाद पर खूनी संघर्ष, घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला; दो घायल, गाड़ियां तोड़ीं

0
20261107_114840

 

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। गांव में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर परिवार पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

बच्चों के विवाद से शुरू हुआ मामला

मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रमेश सिंह और उनके बेटों का गांव के ही जगविंदर सिंह के साथ किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते जगविंदर सिंह अपने परिवार के अन्य सदस्यों और महिलाओं के साथ रमेश सिंह के घर जा पहुंचा।

ये भी पढ़ें:   विश्व स्तर पर केंद्र बिंदु बना: उत्तराखंड दौरे पर पहुँचे हिमालयन समर्पण ध्यान के संस्थापक परम पूज्य श्री शिवकृपानंद स्वामीजी

घर में घुसकर आरोपियों ने धारदार हथियारों से परिवार पर हमला बोल दिया। इस अचानक हुए हमले में रमेश सिंह का कान कट गया और उनके हाथ की हड्डी टूटने के साथ ही गंभीर चोटें आईं। इसके अलावा, घर पर आए एक मेहमान को भी इस संघर्ष में गंभीर चोटें लगी हैं।

ये भी पढ़ें:   उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, पत्रकारों को दीं दीपावली की शुभकामनाएं

सीसीटीवी में कैद हुई तोड़फोड़

हमले को अंजाम देने के बाद जाते-जाते आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों में भी भारी तोड़फोड़ की। वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हमलावरों के हाथों में तलवार और गंडासे जैसे धारदार हथियार थे और वे किस तरह गाड़ियों को निशाना बना रहे थे।

 

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस थाने में न्याय की गुहार लगाते हुए तहरीर दी।

ये भी पढ़ें:   विश्व स्तर पर केंद्र बिंदु बना: उत्तराखंड दौरे पर पहुँचे हिमालयन समर्पण ध्यान के संस्थापक परम पूज्य श्री शिवकृपानंद स्वामीजी

एसपी काशीपुर, स्वपन किशोर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 5 नवंबर को कोतवाली जसपुर में वादिनी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं—जैसे धारा 109, 118, 190, 191, 192, 324, 333, 351 और 352 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर दिया है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed