17 August 2026

नरेंद्र मोदी विचार मंच उत्तराखंड का भव्य विस्तार: राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने सौंपी नई जिम्मेदारियां

0
IMG-20260430-WA0020

देहरादून

नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय संगठन ने उत्तराखंड में अपनी जड़ों को और मजबूत करने के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर कार्यकारिणी का बड़ा विस्तार किया है। संगठन के माननीय संरक्षक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि चाणक्य जी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संस्तुति पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं।

संगठन में दी गई नई जिम्मेदारियां:

संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अनुभवी चेहरों को कमान सौंपी गई है:

ये भी पढ़ें:   कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की छवि को आखिर क्यों खराब करना चाहते हैं बीजेपी नेता!

मानिक गोयल: देहरादून महानगर अध्यक्ष

लोकेश ममगाई: देहरादून महानगर महामंत्री

आनंद सिंह बिष्ट: पछवादून जिला अध्यक्ष

शीशराम रतूड़ी: टिहरी जिला अध्यक्ष

डॉ. विजय भट्ट: चमोली जिला अध्यक्ष

गोविंद सिंह: चमोली जिला उपाध्यक्ष

महावीर सिंह बिष्ट: चमोली जिला महामंत्री

निक्की रावत: पौड़ी गढ़वाल जिला अध्यक्ष

मनवर सिंह चौहान: पौड़ी गढ़वाल जिला उपाध्यक्ष

ये भी पढ़ें:   *आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार, यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में हुआ विस्तार

विशेष बात यह रही कि इन सभी नियुक्तियों के समय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि चाणक्य जी स्वयं मौजूद रहे। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।

विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना लक्ष्य

प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार परमार ने इस विस्तार की आधिकारिक जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस पुनर्गठन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवादी विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को उत्तराखंड के कोने-कोने तक पहुँचाना है।

ये भी पढ़ें:   परिजनों ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार, मुख्यमंत्री धामी ने लिया स्वतः संज्ञान

उन्होंने विश्वास जताया कि यह नई टीम संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed