17 August 2026

राष्ट्रपति निकेतन के सामने खुली अंग्रेजी शराब की दुकान, लगातार विरोध जारी

0
1777519387944

देहरादून में राष्ट्रपति निकेतन के गेट नंबर चार पर खुले शराब के ठेके का स्थानीय लगातार विरोध कर रहे हैं। वहीं स्थानी लोगों का कहना है शराब की दुकान न हटाने तक आंदोलन जारी रहेगा । गौरतलब है कि राष्ट्रपति निकेतन के गेट के सामने खुले अंग्रेजी शराब की दुकान का विरोध स्थानीय लोग पिछले कई दिनों से कर रहे हैं और कई सामाजिक संगठनों,राजनैतिक दलों का भी समर्थन स्थानीय लोगों को मिला ।जिसके बाद विरोध को देखते हुए स्थानीय विधायक गणेश जोशी भी मौके पर पहुंचे थे और आश्वासन दिया था शराब की दुकान को वहाँ से हटाया जाएगा लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस है ।

ये भी पढ़ें:   कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की छवि को आखिर क्यों खराब करना चाहते हैं बीजेपी नेता!

 

स्थानीय निवासी राजलक्ष्मी काला ने बताया कि इस कथन पर पहले सब्जी मंडी का निर्माण करने की बात कही गई लेकिन अब यहाँ शराब की दुकान खोल दी गई है जिसके चलते क्षेत्र के सीनियर सिटिज़न और स्कूली बच्चियों में असुरक्षा का माहौल है और स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को शराब की दुकान हटाने के लिए पत्र दिया था लेकिन यहाँ एक्सरसाइज़ पुलिस शराब की दुकान को सुरक्षा दे रही है ।

ये भी पढ़ें:   *आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार, यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

राज लक्ष्मी कला , स्थानीय निवासी

वहीं प्रदर्शनकारियों के बीच पहुँची महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा सरकार ड्रग फ्री उत्तराखंड की बात करती है और दूसरी तरफ़ हर जगह शराब की दुकानें खोलती है,रौतेला ने आरोप लगाया कि देहरादून में क्राइम दर लगातार बढ़ रहा है और आज प्रशासन की निगरानी में शराब की दुकान हटाने की बजाय प्रदर्शनकारियों को हटाकर दुकान में शराब की बोतलें रखी गई हैं । कहा कि आश्वासन पर आश्वासन दिया जा रहा है और जबतक शासन प्रशासन शराब के ठेके को नहीं हटा देता आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा ।

ये भी पढ़ें:   परिजनों ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार, मुख्यमंत्री धामी ने लिया स्वतः संज्ञान

ज्योति रौतेला , प्रदेश अध्यक्ष,उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed