9 May 2026

सीनियर चैलेंजर्स मल्टी-डे वूमेंस ट्रॉफी का आयोजन 25 मार्च से

0
Screenshot_2025-03-24-15-25-05-11_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

उत्तराखंड में क्रिकेट और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को बीसीसीआई सीनियर चैलेंजर्स मल्टी-डे वूमेंस ट्रॉफी की मेजबानी का अवसर मिला है। यह टूर्नामेंट 25 मार्च से देहरादून के अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी और राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में शुरू होगा। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के सचिव महिम वर्मा ने कहा कि 25 अप्रैल से 8 अप्रैल तक आयोजन होगा, जिसमें स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर जैसी दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल होंगी। महिला क्रिकेट में रेड बॉल की वापसी एक नई शुरुआत है, जो महिला खिलाड़ियों को बेहतर मौके प्रदान करेगी। बीसीसीआई अब तक रेड बॉल क्रिकेट केवल पुरुषों के लिए आयोजित करता था, लेकिन अब महिलाओं के लिए भी मल्टी-डे क्रिकेट को बढ़ावा दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   बड़ी खबर: उत्तराखंड कैडर के IAS सचिन कुर्वे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के अध्यक्ष नियुक्त

 

महिम वर्मा, सचिव सीएयू

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed