18 June 2026

ऋषिकेश मेयर ने महंत योगी आदित्यनाथ को दिया संत और योग नगरी ऋषिकेश आने का न्यौता

0
IMG-20231006-WA0049-787x1024.jpg

ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगाईं उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जब बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंची तो महंत योगी आदित्यनाथ के लिए घर में बने उड़द की दाल के पकौड़े और तिल की चटनी ले गईं। पहाड़ी व्यंजन की भेंट पाकर योगी आदित्यनाथ काफी खुश नजर आए। मेयर ने सीएम योगी आदित्यनाथ से कहा कि हमारे यहां उड़द की दाल के पकोड़ों को काफी शुभ माना जाता है। इस पर योगी आदित्यनाथ ने भी पूजा में उड़द की दाल के पकोड़े चढ़ाए जाने की बात कही। रिंगाल की टोकरी में पत्तों में बंधे इस खास तोहफे ने सभी का ध्यान खींचा। इस मुलाकात के दौरान अनीता ममगाईं ने यूपी के सीएम महंत योगी आदित्यनाथ को संत और योग नगरी ऋषिकेश आने का न्यौता दिया। योगी आदित्यनाथ ने साल 1989 में ऋषिकेश के भरत मंदिर इंटर कालेज 12वीं की थी।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड; हरियाली भी, बुलडोजर भी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *