1 May 2026

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में अंधता निवारण का संकल्प जनजागरूकता की मुहिम चलाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का लिया गया प्रण

0
Screenshot_2023-10-12-21-17-42-68_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg

देहरादून।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में हर साल की भांति इस वर्ष भी विश्व दृष्टि दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्व दृष्टि दिवस पर नेत्र रोग विशेषज्ञों, सहयोगी स्टाफ, मरीजों व उनके तीमारदारों ने एक सुर में अंधता निवारण का संकल्प लिया व जनजागरूकता की मुहिम चलाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रण लिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र विभाग ने विभिन्न माध्यमों से आँखों की देखभाल के विषय में जागरूकता अभियान चलाया। नेत्र विभाग की विभागध्यक्ष डॉ. तरन्नुम शकील, प्रो. डॉ. वत्सला वत्स, डॉ. प्रियंका गुप्ता, डॉ. मोनिका जैन एवं दिविजा अरोड़ा ने श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूलों की विभिन्न शाखाओं में जाकर छात्र-छात्राओं के बीच आँखों की देखभाल विषय पर जागरूकता व्याख्यान दिए गए।श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की प्रमुख डॉ तरन्नुम शकील ने जानकारी दी कि इस अवसर पर अस्पताल में आयोजित निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में 180 मरीजो की निःशुल्क जाँच की गई। मरीजो को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए भर्ती भी किया गया। अस्पताल में आए मरीजो की आँखों की देखभाल हेतु जानकारीपूर्ण वीडियो भी चलाया गया। डॉ. तरन्नुम ने आकाशवाणी देहरादून के कार्यक्रम नमस्कार देहरादून के माध्यम से लोगों को बताया धूप में काला चश्मा पहनकर नियमित रूप से आँखों की जाँच करवाकर लम्बे समय तक कम्प्यूटर स्क्रीन का इस्तमाल न करके व हरी पत्तेदार सब्जियों खाकर हम अपनी आँखों को स्वस्थ रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:   नरेंद्र मोदी विचार मंच उत्तराखंड का भव्य विस्तार: राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने सौंपी नई जिम्मेदारियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress GPL Horizontal Timeline – Slider Addon For Elementor Horrses – Equestrian & Horse Riding Club Elementor Template Kit Horse Racing – HTML5 Casino Game Hospital – Hospital Management System Hospital Management System for Wordpress Hospital Medical Doctor WordPress Theme – Hospital+ Hostdec – Website Hosting Services Elementor Template Kit Hostec – Hosting Service Elementor Template Kit Hosteller – Hostel Booking Elementor Template Kit HostFox | Hosting WordPress