18 August 2026

देहरादून में चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती, सीएम धामी पहुंचे निरीक्षण करने

0
IMG-20250304-WA0008

देहरादून पुलिस लाइन में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती चल रही है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुलिस लाइन पहुंचे इस दौरान उन्होंने पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण किया और भर्ती के लिए आए युवाओं का उत्साहवर्धन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने भर्ती में शामिल युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने को कहा। मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे । इस अवसर पर उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया।

ये भी पढ़ें:   *आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार, यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed