14 September 2026

निकाय चुनाव में तुष्टिकरण की राजनीति को करारा जवाब देगी चंबा की जनता : सीएम धामी

0
IMG-20250113-WA0012

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंबा, नई टिहरी स्थित शहीद गबर सिंह चौक पर जनसभा कर पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी शोभना धनोला और अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील की।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा सरकार जहां सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए ठोस कदम उठा रही है, वहीं कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति को प्रोत्साहित किया है। वोट बैंक की राजनीति के कारण ही कांग्रेस धारा 370 को वापस लाने वालों का समर्थन करती रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस वही पार्टी है जो जनहित की योजनाओं का भी विरोध करती रही है।

ये भी पढ़ें:   हरीश रावत के इस्तीफे की खबरें भ्रामक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने स्थिति की साफ; ED की कार्रवाई पर उठाए सवाल

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि *हमारी सरकार राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार समर्पण भाव से कार्य कर रही है। प्रदेश के हर क्षेत्र में बेहतर सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य, और सुरक्षा के क्षेत्र में सुधार हमारी प्राथमिकताओं में हैं। वहीं, कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने का काम किया है।

ये भी पढ़ें:   यूआईआईडीबी के नाम पर 18 हेक्टेयर भूमि, 7 हजार बीघा का झूठ फैला रही कांग्रेस: महेंद्र भट्ट

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही एक सशक्त भू कानून लाया जाएगा, जो प्रदेश के नागरिकों के हित में होगा। उन्होंने कहा कि इस माह के अंत तक प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को भी लागू कर दिया जाएगा, जिससे समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित होगा।

ये भी पढ़ें:   पूर्व OSD के ठिकाने पर कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला, कांग्रेस पदों से दिया इस्तीफा

 

उन्होंने चंबा के साथ ही नई टिहरी जनपद के तीव्र विकास के लिए आमजन से नगर निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed