8 November 2026

नशा मुक्त एवं संस्कार युक्त युवा ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि- ललित जोशी

0
IMG-20240726-WA0050

कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी व छात्र-छात्राओं ने गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों को श्रद्दांजलि देते हुए कहा कि भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का मान बढ़ाया है। हमें अपने जवानों की वीरता पर गर्व है। भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य का लोहा पूरी दुनिया मानती है। कारगिल की यह विजय गाथा उत्तराखंड के वीरों के बिना अधूरी है और अपने 75 सपूतों का बलिदान ये वीर भूमि कभी नहीं भुलाएगी। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।

ये भी पढ़ें:   कल्याणपुर गांव में मामूली विवाद पर खूनी संघर्ष, घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला; दो घायल, गाड़ियां तोड़ीं

 

एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि आज के परिवेश में हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम अपने देश के युवाओं को व्यसन मुक्त और संस्कार युक्त रखें। उन्होंने कहा कि हम अपने युवाओं को व्यसनों से दूर रखेंगे तो नशे के कारोबार से आतंकवादियों को होने वाली फंडिंग पर प्रहार किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि व्यसन मुक्त युवा ही शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होकर हमारी सेनाओं का हिस्सा बन सकेंगे।

ये भी पढ़ें:   कल्याणपुर गांव में मामूली विवाद पर खूनी संघर्ष, घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला; दो घायल, गाड़ियां तोड़ीं

 

एडवोकेट ललित जोशी ने अपने संस्थान में शहीद परिवारों के आश्रितों को नि:शुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही वह विगत 15 से अधिक वर्षों से युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। ताकि युवा व्यसनों में ना पड़कर सही दिशा में जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed