18 June 2026

मिनर्वा इंस्टिट्यूट के डॉ. ओम प्रकाश मिश्रा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, संपूर्ण रामायण का लघु चित्रण कर रचा इतिहास

0
IMG-20250225-WA0002

मिनर्वा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी,देहरादून के प्रधानाचार्य डॉ. ओम प्रकाश मिश्रा ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर कला जगत में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 6 फरवरी 2025 को उन्होंने अपने कार्यालय में एक ही कागज़ पर संपूर्ण रामायण का लघु चित्रण कर इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया। इस उपलब्धि की आधिकारिक पुष्टि 23 फरवरी 2025 को प्रमाण पत्र प्राप्त होने के साथ हुई। इस अनूठे कार्य को संपन्न करने के लिए डॉ. मिश्रा ने 9×12 इंच के कागज़ पर के वल एक पेन का उपयोग कर लघु चित्रकला और पारंपरिक लोककला शैली का संयोजन किया। इस चित्रण में संपूर्ण रामायण के प्रसंगों को सूक्ष्म और विस्तृत रूप से उकेरा गया, जिसे पूरा करने में मात्र दो दिन लगे। इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मानदंडों के अनुसार, इस उपलब्धि के लिए चित्र की अत्यधिक सूक्ष्मता और निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे पूरा करना अनिवार्य था। मिनर्वा इंस्टीट्यूट और उत्तराखंड को मिली वैश्विक पहचान- डॉ. ओम

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में सम्पन्न

प्रकाश मिश्रा, जो अपनी आधुनिक लोककला शैली के लिए प्रसिद्ध हैं,कला के क्षेत्र में निरंतर नवाचार कर रहे हैं और रचनात्मकता की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से मिनर्वा इंस्टीट्यूट और देहरादून शहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इस अवसर पर मिनर्वा इंस्टीट्यूट के चेयरमैन प्रदीप कुमार जैन एवम् डायरेक्टर अभिनव जैन ने डॉ. मिश्रा को शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड; हरियाली भी, बुलडोजर भी

 

डॉ. ओम

प्रकाश मिश्रा की यह उपलब्धि भारतीय कला के क्षेत्र में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ती है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *