26 November 2026

लोकसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता, जानिए किस दिन किस राज्य होगा चुनाव

0
20240316_170911

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है और इसके साथ ही अब देशभर में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दी जानकारी

देशभर में इस बार 98.8 करोड़ मतदाता हैं जिसमे से 49.7 करोड़ पुरुष और 47.1 करोड़ महिला वोटर हैं।

इस बार लोकसभा चुनाव में कुल 55 लाख EVM का इस्तेमाल होगा।

कुल 7 चरणों में होंगे मतदान

फेस 1 में 19/4/2024 को 21 राज्यों में होंगे मतदान

फेस 2 में 26/4/2024 को 13 राज्यों में। होंगे मतदान

फेस 3 में 07/05/2024 को 12 राज्यों में होंगे मतदान

फेस 4 में 13/05/2024 को 10 राज्यों में होंगे मतदान

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में IAS और IPS अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

फेस 5 में 20/05/2024 को 8 राज्यों में होंगे मतदान

फेस 6 में 25/05/2024 को 7 राज्यों में होंगे मतदान

फेस 7 में 1/06/2024 को 8 राज्यों में होंगे मतदान

 

4/06/2024 को होगी वोटों की गिनती

 

 

उत्तराखण्ड में पहले चरण में होगा चुनाव

19 अप्रैल को पांचों सीटों पर होगा मतदान

लोकसभा चुनाव को लेकर आज भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को पांचों सीटों पर मतदान होगा। वहीं, चार जून को मतगणना होगी।

बता दें कि 2019 में भी उत्तराखंड में पहले चरण में ही 11 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। तब कुल 57.09 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। यह आंकड़ा वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव की तुलना में कम था। नैनीताल संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 66.39 प्रतिशत और पौड़ी में सबसे कम 48.78 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि 2014 में 62.15 प्रतिशत मतदान हुआ था।

ये भी पढ़ें:   देव रतूड़ी- उत्तराखंड के एक छोटे से गांव से चीन तक का सफर, और अब उत्तराखंडी सिनेमा को एक नया मंच देने की तैयारी

भाजपा पांचों सीटों पर घोषित कर चुकी प्रत्याशी

बता दें कि, उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीट हैं। चुनाव के लिए भाजपा पांचों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। टिहरी गढ़वाल सीट से माला राज्यलक्ष्मी शाह, नैनीताल सीट से अजय भट्ट और अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, पौड़ी गढ़वाल सीट पर सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और हरिद्वार से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर दांव लगाया है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में IAS और IPS अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

 

कांग्रेस तीन सीटों पर घोषित कर चुकी उम्मीदवार

 

कांग्रेस ने उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। टिहरी गढ़वाल सीट से जोत सिंह गुनसोला, पौड़ी सीट से गणेश गोदियाल और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा पर दांव खेला गया है। दो सीटों पर अभी भी सस्पेंस बना है।

उत्तराखंड में मतदाता

83,37066 कुल मतदाता
4361360 पुरुष मतदाता
3975134 महिला मतदाता
286 ट्रांसजेंडर मतदाता

गढ़वाल लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा सर्विस मतदाता

टिहरी- 12,876
गढ़वाल- 34,963
अल्मोड़ा- 29,157
नैनीताल- 10,616
हरिद्वार- 5,745

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed