25 November 2026

देव रतूड़ी- उत्तराखंड के एक छोटे से गांव से चीन तक का सफर, और अब उत्तराखंडी सिनेमा को एक नया मंच देने की तैयारी

0
Screenshot_2026-11-25-18-31-28-63_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

उत्तराखंड की कहानियों को अब मिलेगा बड़ा पर्दा और पहाड़ी प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय पहचान! चीन की फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके टिहरी के देव रतूड़ी ने देहरादून में ‘केमसोर स्टूडियोज’ की शुरुआत कर उत्तराखंडी सिनेमा में नई क्रांति का आगाज किया है। प्रख्यात लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने स्टूडियो का उद्घाटन किया, जबकि पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी और पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस पहल की सराहना की।

ये भी पढ़ें:   बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: 5 महीने की जांच के बाद SIT ने शासन को सौंपी 300 पन्नों की रिपोर्ट

केमरिया सौड़ गांव के नाम से प्रेरित केमसोर स्टूडियोज का लक्ष्य सिर्फ फिल्में बनाना नहीं, बल्कि उत्तराखंड के कलाकारों को प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीक और वैश्विक मंच उपलब्ध कराना है। बॉलीवुड के एक्टिंग कोच हर्षल पंवार भी स्थानीय कलाकारों को अभिनय का प्रशिक्षण देंगे।

स्टूडियो की पहली फिल्म ‘द उत्तराखंड स्टोरी’ होगी, जो 1994 के ऐतिहासिक रामपुर तिराहा कांड और उसके बाद के 32 वर्षों की अनकही कहानियों को पर्दे पर उतारेगी। फिल्म हिंदी में बनेगी और देशभर में रिलीज होगी, बाद में उत्तराखंडी भाषाओं में भी प्रदर्शित की जाएगी। इसका पोस्टर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लॉन्च कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें:   पुरोला के ग्राम पंचायत पवाणी में भीषण अग्निकांड, 30 से 35 परिवार प्रभावित; विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री से मांगी तत्काल राहत

खास बात यह है कि फिल्म के निर्देशक से लेकर कलाकारों तक उत्तराखंड की प्रतिभाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। भविष्य में उत्तराखंडी फिल्मों, वेब सीरीज, संगीत और पोस्ट प्रोडक्शन की अत्याधुनिक सुविधाएं भी यहीं विकसित होंगी, ताकि तकनीकी काम के लिए मुंबई का रुख न करना पड़े।

देव रतूड़ी का विजन अगले दो-तीन वर्षों में केमसोर स्टूडियोज को फिल्म इंस्टीट्यूट में बदलने और देवभूमि फिल्म सिटी की दिशा में आगे बढ़ने का है। वेटर से चीन के सफल अभिनेता और उद्यमी बने देव रतूड़ी अब अपनी जन्मभूमि के कलाकारों का भविष्य संवारने निकले हैं।

ये भी पढ़ें:   पुरोला के ग्राम पंचायत पवाणी में भीषण अग्निकांड, 30 से 35 परिवार प्रभावित; विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री से मांगी तत्काल राहत

साफ है, सपना सिर्फ उत्तराखंडी फिल्में बनाने का नहीं, बल्कि पहाड़ की कहानियों को बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के मुकाबले खड़ा करने का है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed