15 September 2024

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का रुद्रप्रयाग भ्रमण, आज गुप्तकाशी में किया जनसंपर्क

0

 

रुद्रप्रयाग:

 

इन दिनों उत्तराखंड के लोकप्रिय और सबसे युवा कैबिनेट मंत्री रुद्रप्रयाग जनपद भ्रमण पर हैं। वह यहां पर लगातार लोगों से मिलकर उनसे भाजपा से जुड़ने का आह्वान कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को मंत्री बहुगुणा ने लोगों की समस्याएं सुनीं और महिलाओं के बीच भाजपा की नीतियों का बखान किया।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से रूद्रप्रयाग में आयोजित जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव-2024 कार्यक्रम को किया संबोधित

 

कैबिनेट मंत्री ने गुप्तकाशी के नागजगई में जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से “विकसित भारत, विकसित उत्तराखंड” के संकल्प के तहत भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान जनता ने अपनी विभिन्न समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। सौरभ बहुगुणा द्वारा कई समस्याओं का समाधान भी मौके पर ही खोजा गया।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी प्रेक्षागृह, देहरादून में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित ’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में किया प्रतिभाग

 

बहरहाल, इसके बाद वह मंदाकिनी महिला बुनकर समिति द्वारा द हंस फाउंडेशन के सहयोग से संचालित निटिंग प्रशिक्षण केंद्र, लमगौंडी पहुंचे। जहां उन्होंने जनसंपर्क किया और विशेष रूप से महिलाओं से बातचीत की। युवा मंत्री ने हैंडलूम कार्यों के लिए महिलाओं का प्रोत्साहन किया।

 

साथ ही उन्होंने मातृशक्ति को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों से महिलाओं को अवगत कराया। गौरतलब है कि सौरभ बहुगुणा रुद्रप्रयाग जनपद के प्रभारी मंत्री भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed