12 April 2026

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का रुद्रप्रयाग भ्रमण, आज गुप्तकाशी में किया जनसंपर्क

0
IMG-20240913-WA0074

 

रुद्रप्रयाग:

 

इन दिनों उत्तराखंड के लोकप्रिय और सबसे युवा कैबिनेट मंत्री रुद्रप्रयाग जनपद भ्रमण पर हैं। वह यहां पर लगातार लोगों से मिलकर उनसे भाजपा से जुड़ने का आह्वान कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को मंत्री बहुगुणा ने लोगों की समस्याएं सुनीं और महिलाओं के बीच भाजपा की नीतियों का बखान किया।

ये भी पढ़ें:   सरकारी विभाग पर ही भारी पड़ा वन कानून: चिलियानौला में सिंचाई विभाग पर केस दर्ज

 

कैबिनेट मंत्री ने गुप्तकाशी के नागजगई में जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से “विकसित भारत, विकसित उत्तराखंड” के संकल्प के तहत भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान जनता ने अपनी विभिन्न समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। सौरभ बहुगुणा द्वारा कई समस्याओं का समाधान भी मौके पर ही खोजा गया।

ये भी पढ़ें:   पीएम मोदी के दौरा, 14 अप्रैल को रहेगा लच्छीवाला टोल प्लाजा और आशा रोड़ी टोल प्लाजा फ्री

 

बहरहाल, इसके बाद वह मंदाकिनी महिला बुनकर समिति द्वारा द हंस फाउंडेशन के सहयोग से संचालित निटिंग प्रशिक्षण केंद्र, लमगौंडी पहुंचे। जहां उन्होंने जनसंपर्क किया और विशेष रूप से महिलाओं से बातचीत की। युवा मंत्री ने हैंडलूम कार्यों के लिए महिलाओं का प्रोत्साहन किया।

 

साथ ही उन्होंने मातृशक्ति को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों से महिलाओं को अवगत कराया। गौरतलब है कि सौरभ बहुगुणा रुद्रप्रयाग जनपद के प्रभारी मंत्री भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress GPL Filter Everything — WordPress/WooCommerce Product Filter Finacia – Finance & Business WordPress Theme FinaCorp – Finance Corporate Elementor Template Kit Final User – WP Front-end User Profiles Finance – Business Accounting WordPress Theme Finance Consultant – Consulting WordPress Theme Finance Hawk – Consulting Business WordPress Theme FinanceBank – Business Consulting WordPress Themes FinancePlus – Consulting Business WordPress Theme Financerr – Business & Finance Template Kit