26 November 2026

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ हुई तेज, कार्यकर्ताओं के बीच में इस नेता को अध्यक्ष बनाने की मांग

0
IMG_20250827_195943

उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश कांग्रेस हाई कमान ने तेज कर दी है। और प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में कई नाम चर्चाओं में हैं। इनमें मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष और विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, वरिष्ठ नेता प्रदीप टमटा और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का नाम शामिल हैं।

इन सबके बीच में अगर प्रीतम सिंह प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए तैयार होते हैं तो उनकी दावेदारी सबसे ज्यादा मजबूत मानी जा रही है। खुद कांग्रेस के प्रदेशभर के कार्यकर्ता और कई बड़े नेता चाहते हैं कि प्रीतम सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए।

ये भी पढ़ें:   देव रतूड़ी- उत्तराखंड के एक छोटे से गांव से चीन तक का सफर, और अब उत्तराखंडी सिनेमा को एक नया मंच देने की तैयारी

इन कारणों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रीतम सिंह को फिर से अध्यक्ष बनाने की मांग उठ रही है। हालांकि, अंतिम निर्णय कांग्रेस हाई कमान के हाथ में है

जमीन से जुड़े नेता:

प्रीतम सिंह को कार्यकर्ताओं के बीच एक ऐसे नेता के रूप में देखा जाता है जो जमीन से जुड़े हुए हैं और हर कार्यकर्ता की बात सुनते हैं। पूर्व में जब प्रीतम सिंह प्रदेश अध्यक्ष थे उस समय वो कार्यकर्ताओं के लिए बहुत आसानी से उपलब्ध थे, प्रीतम सिंह कार्यकर्ताओं की बाते भी सुनते थे।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में IAS और IPS अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

प्रदेश भर में पकड़:

उनकी प्रदेश भर में अच्छी पकड़ मानी जाती है और कार्यकर्ताओं के लिए उन तक पहुंचना बहुत आसान है।

राजनीतिक अनुभव:

प्रीतम सिंह कई बार उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं और उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। इसके साथ ही वो कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

हालिया सफलता:

देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी जीतना और अपने बेटे को उपाध्यक्ष पद पर जिताना उनकी राजनीतिक क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने सीट सत्ता के मुंह से छीनी है। प्रदेशभर में जहां बीजेपी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर अपने दावेदारों को जिताया वहीं देहरादून जिला जो सबसे महत्वपूर्ण जिला माना जाता है वहां पर प्रीतम सिंह ने बाजी मारी। वैसे प्रीतम सिंह ने पहले भी देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष पद अपने कैंडिडेट को जिताया है पर इस बार न वो सत्ता में थे न ही सामने कोई बीजेपी का हल्का कैंडिडेट।

ये भी पढ़ें:   देव रतूड़ी- उत्तराखंड के एक छोटे से गांव से चीन तक का सफर, और अब उत्तराखंडी सिनेमा को एक नया मंच देने की तैयारी

 

इन कारणों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रीतम सिंह को फिर से अध्यक्ष बनाने की मांग उठ रही है। हालांकि, अंतिम निर्णय कांग्रेस हाईकमान को लेना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed