12 August 2026

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बचाई दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की जान

0
IMG-20240401-WA0001

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा इन दिनों लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। बीजेपी ने उन्हें कुमाऊं की 2 लोकसभा सीटों का प्रभारी नियुक्त कर रखा है। और इसी वजह से सुबह से देर रात तक वो जनता के बीच में अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। वहीं रात 9.30 बजे जब कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा शक्तिफार्म सितारगंज से जा रहे थे तब उन्होंने देखा कि सड़क में दुर्घटना हो गई है और एक आदमी घायल पड़ा हुआ है। जिसके बाद उन्होंने तेजी दिखाते हुए अपने ही वाहन से इस घायल यक्ति को अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:   तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर,राहत-बचाव से लेकर कनेक्टिविटी बहाली तक हर मोर्चे पर त्वरित कार्रवाई

सोशल मीडिया के माध्यम से मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जानकारी दी।

शक्तिफार्म सितारगंज में एक दुर्घटना के उपरांत आज आपातकाल स्थिति में अपनी गाड़ी से घायल व्यक्ति को प्रयास अस्पताल पहुंचाया और चिकित्सकों से चोटिल व्यक्ति के उपचार के संबंध में चर्चा की।

ईश्वर से घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed