उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 9 आईपीएस और 9 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, निवेदिता कुकरेती बनी आईजी कुमाऊं
उत्तराखंड सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के कुल 18 अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के तहत कई महत्वपूर्ण शाखाओं जैसे अपराध एवं कानून व्यवस्था, CID, SDRF, कुमाऊं परिक्षेत्र, साइबर क्राइम, पुलिस मुख्यालय और यातायात शाखा में जिम्मेदारियां बदली गई हैं। शासन ने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इस फेरबदल को आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों और पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आईपीएस अधिकारियों के तबादले
1. आईपीएस विम्मी सचदेवा को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस दूरसंचार और फायर सर्विस की दी गई जिम्मेदारी।
2. आईपीएस रिद्धिम अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था सीसीटीएनएस एससीआरबी की जिम्मेदारी।
3. आईपीएस कृष्ण कुमार वी.के को पुलिस महानिरीक्षक यातायात और जीआरपी बनाया गया।
4. आईपीएस नीलेश आनंद भरणे से पुलिस महानिरीक्षक पीएसी और सचिव पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की जिम्मेदारी हटाई गई है इसके बाद उनके पास अब पुलिस महानिरीक्षक साइबर क्राइम/एसटीएफ/ANTF की जिम्मेदारी रहेगी।
5. आईपीएस अनंत शंकर ताकवले को पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण एवं राज्य मानव अधिकार आयोग के साथ-साथ सीआईडी की भी जिम्मेदारी।
6. आईपीएस सुनील कुमार मीणा से पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था हटा दिया गया है उन्हें अब पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक PAC और सचिव पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
7. आईपीएस योगेन्द्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक कुंभ मेला 2027 के साथ-साथ एसडीआरएफ की भी जिम्मेदारी दे दी गई है।
8. आईपीएस निवेदिता कुकरेती कुमार को पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र की नई जिम्मेदारी दी गई है।
9. आईपीएस बरिंदरजीत सिंह को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय और पी&एम की जिम्मेदारी दी गई है।
इन पीपीएस अधिकारियों के हुए हैं तबादले
1. पीपीएस आयुष अग्रवाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला 2027 के साथ-साथ सेनानायक 40 वाहिनी पीएसी की जिम्मेदारी भी दी गई है।
2. पीपीएस हरीश वर्मा को 40 वाहिनी पीएसी से आईआरबी प्रथम रामनगर सेनानायक के पद पर भेजा गया है।
3. पीपीएस अमित श्रीवास्तव को सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर से ट्रांसफर करते हुए उन्हें पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेक्टर देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।
4. पीपीएस जितेन्द्र चौधरी को पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात उधम सिंह नगर से पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात देहरादून ट्रांसफर किया गया है।
5. पीपीएस बीर सिंह को उप सेनानायक 40 वीं वाहिनी पीएसी से उपसेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर ट्रांसफर किया गया है।
6. पीपीएस लोकजीत सिंह को देहरादून एसपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी से हटाकर उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था और शिकायत पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
7. पीपीएस विमल आचार्य को उपसेना नायक आईआरबी प्रथम रामनगर से ट्रांसफर करते हुए उपसेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है।
8. पीपीएस शांतनु पराशर को उपसेनानायक एसडीआरएफ से हटाकर अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है।
9. पीपीएस अंकुश मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय से ट्रांसफर करते हुए उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक अभी सूचना एवं सुरक्षा अभी सूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखंड भेजा गया है।
कुंभ और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखकर किया गया फेरबदल
शासन द्वारा जारी आदेशों में कुंभ मेला-2027, साइबर अपराध नियंत्रण, अपराध एवं कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, SDRF और CID जैसी महत्वपूर्ण शाखाओं में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। माना जा रहा है कि आगामी कुंभ मेले की तैयारियों और राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
