15 October 2026

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका

0
FB_IMG_1696333538947.jpg-1.webp.webp

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के अन्तर्गत कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 विकास शाखा, अराजपत्रित के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।शैक्षिक योग्यता की करें तो इन पदों के लिए आयोग द्वारा जहां शैक्षिक योग्यता भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय या संस्था से कृषि स्नातकोत्तर उपाधि निर्धारित की गई है वहीं विज्ञप्ति में रिक्त पदों की संख्या 34 बताई गई है।उक्त पद हेतु अभ्यर्थियों की आयु सीमा 21 वर्ष से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों में भर्ती होने के इच्छुक अभ्यर्थी विज्ञापन प्रकाशित होने के पश्चात आगामी 5 अक्टूबर से आयोग की आफिशियल वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:   कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ली प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति की बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed