19 August 2026

आखिर क्यों हुई विदेशी धरती पर सीएम धामी की तारीफ़

0
IMG-20230928-WA0008-1.jpg

विदेशी धरती पर उत्तराखंड की हुई तारीफ, ब्रिटिश पार्लियामेंट के लॉर्ड मेयर ने की CM धामी की सराहना
बर्मिंघम विश्वविद्यालय के कुलपति मोरया ने मुख्यमंत्री धामी के साथ हुई बैठकों और नीतिगत चर्चा की सराहना करते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य रहा कि उन्हें भारत से धामी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी का अवसर मिला।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में शिक्षा ऊर्जा पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को दिसंबर में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दृष्टिगत राज्य में निवेश जुटाने के उद्देश्य से हाल में ब्रिटेन के भ्रमण पर गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यप्रणाली और उनके द्वारा लिए गए नीतिगत निर्णयों की ब्रिटिश पार्लियामेंट के लार्ड मेयर ने सराहना की है। उनके अलावा बर्मिंघम विश्वविद्यालय के कुलपति बिली मोरया भी मुख्यमंत्री धामी के प्रशंसकों में शामिल हैं।
लार्ड मेयर और बर्मिंघम विश्वविद्यालय के कुलपति मोरया ने मुख्यमंत्री धामी के साथ हुई बैठकों और नीतिगत चर्चा की सराहना करते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य रहा कि उन्हें भारत से धामी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी का अवसर मिला।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में शिक्षा, ऊर्जा, पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को दिसंबर में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री धामी 26 से 28 सितंबर तक ब्रिटेन दौरे पर रहे थे।

ये भी पढ़ें:   पिछले दस वर्षों में उत्तराखंड में सरकार पूरी तरह नदारद- भुवन कापड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *