14 July 2026

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे से पहले सियासत तेज, कांग्रेस ने लगा दिया सरकार के ऊपर पड़ा आरोप

0
file_0000000062087208b2871bfab7ff5f1b

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत बड़ी संख्या में छात्रों से संवाद करेंगे। राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस ने देहरादून के परेड ग्राउंड में एक बड़े कार्यक्रम की तैयारी की थी।

कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम के लिए निर्धारित शुल्क जमा कर प्रशासन से विधिवत अनुमति प्राप्त कर ली गई थी और इसकी रसीद भी पार्टी के पास मौजूद है। हालांकि अब प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल बदलने की मौखिक जानकारी दी जा रही है, जबकि इस संबंध में कोई लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें:   राहुल गांधी के कार्यक्रम पर भाजपा का पलटवार, बोली— 'स्थान नहीं, राजनीति कर रही है कांग्रेस'

इस मामले में कांग्रेस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जिस स्थान के लिए अनुमति दी गई है, कार्यक्रम उसी स्थल पर आयोजित किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि 15, 16 और 17 जुलाई के लिए पूर्व में स्वीकृति मिल चुकी है और जब तक प्रशासन की ओर से कोई लिखित निर्देश जारी नहीं किया जाता, तब तक कार्यक्रम पूर्व निर्धारित स्थल पर ही होगा।

ये भी पढ़ें:   बीकेटीसी अध्यक्ष पर बरसे गणेश गोदियाल, बोले— बहस की चुनौती देकर पीछे हटना बताता है कि भाजपा के पास जवाब नहीं

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई हुई है और उनके कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश कर रही है।

हालांकि, इस मामले में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक लिखित बयान या आदेश सार्वजनिक नहीं किया गया है। प्रशासन का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed