8 November 2026

27 जुलाई को इस जिले में रहेंगे सभी स्कूल बंद, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद डीएम ने दी छुट्टी

0
Screenshot_2024-07-25-19-39-31-70_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 26 जुलाई, 2024 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 27 जुलाई, 2024 को जनपद देहरादून में भारी वर्षा एवं कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत सवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 27.07.2024 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

ये भी पढ़ें:   कल्याणपुर गांव में मामूली विवाद पर खूनी संघर्ष, घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला; दो घायल, गाड़ियां तोड़ीं

अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र

दिनांक 27.07.2024 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

ये भी पढ़ें:   कल्याणपुर गांव में मामूली विवाद पर खूनी संघर्ष, घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला; दो घायल, गाड़ियां तोड़ीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed