18 June 2026

सुबह महिला को बनाया शिकार और रात में उसी महिला के घर के बाहर घूम रहा बाघ

0
Screenshot_2023-10-11-22-34-04-25_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817.jpg

टिहरी गढ़वाल के चौराह क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है, वीडियो में एक बाघ रिहायशी इलाके में घूम रहा है। मामला तब और ज्यादा खतरनाक हो जाता है जब ये पता चलता है की सुबह इसी क्षेत्र में एक बाघ ने एक महिला जो की घास लेने गई थी उसे बाघ ने अपना निवाला बना दिया। और रात में बाघ उसी महिला के घर के आस पास घूम रहा है।

ये भी पढ़ें:   पिथौरागढ़ की मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमिता की नई पहचान

उत्तराखंड में पिछले कुछ सालों में बाघ और इंसान के बीच में संघर्ष बहुत ज्यादा बढ़ गया है। खासतौर पर उत्तराखंड के उन क्षेत्रों में जहां जंगल तेजी से खत्म हो रहे हैं या फिर उन स्थानों में जहां आम लोग अपने घरों को छोर कर जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *