15 October 2026

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का दल पहुंचा हैदराबाद, भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यों का करेगा अवलोकन

0
IMG-20260831-WA0109

देहरादून/हैदराबाद:

 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित पांच दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर के लिए उत्तराखंड का 15 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल सोमवार सुबह जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून से हैदराबाद पहुंचा।

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, वैज्ञानिक अनुसंधान, प्रौद्योगिकीय प्रगति और नवाचारों का प्रत्यक्ष अवलोकन कराने के उद्देश्य से इस राष्ट्रीय अध्ययन एवं मीडिया एक्सपोजर टूर का आयोजन किया गया है। भ्रमण के दौरान पत्रकार जमीनी स्तर पर सरकार की जनोन्मुखी उपलब्धियों का अध्ययन करेंगे। यह आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की उस परंपरा का हिस्सा है, जिसके तहत सरकारी नीतियों, कार्यक्रमों और विकास गतिविधियों को मीडिया के माध्यम से आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाता है।

ये भी पढ़ें:   अंकिता भंडारी हत्याकांड: एसआईटी जांच से लेकर अदालत के फैसले तक... एडीजी वी. मुरुगेशन ने दी पूरी जानकारी

इस अध्ययन यात्रा के तहत प्रतिनिधिमंडल हैदराबाद स्थित प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों, शोध केंद्रों और आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं का दौरा करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के मीडियाकर्मियों को राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे विकास कार्यों, अनुसंधान, वैज्ञानिक नवाचारों और डिजिटल गवर्नेंस की क्रांति से रूबरू कराना है, ताकि जनहित से जुड़ी प्रामाणिक जानकारी पाठकों तक पहुंच सके।

पत्रकार दल दौरे के दौरान भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र, शिल्पारामम (सांस्कृतिक व हस्तशिल्प गांव), आईसीएमआर – राष्ट्रीय पोषण संस्थान, सालार जंग संग्रहालय और ईएसआईसी अस्पताल सहित कई प्रमुख औद्योगिक व तकनीकी प्रतिष्ठानों का भ्रमण करेगा तथा वहां के विशेषज्ञों से संवाद स्थापित करेगा।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत

प्रेस टूर के कंडक्टिंग ऑफिसर संजीव सुंद्रियाल ने बताया कि यह आयोजन उत्तराखंड के पत्रकारों को केंद्र सरकार की विकास परियोजनाओं से जोड़ने का एक मजबूत माध्यम है। इससे राज्य के पत्रकारों को हैदराबाद में केंद्र सरकार की उपलब्धियों की गहन, सटीक और स्पष्ट जानकारी प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय प्रेस टूर का प्राथमिक उद्देश्य क्षेत्रीय मीडिया और राष्ट्रीय विकासात्मक प्राथमिकताओं के बीच एक मजबूत सेतु का निर्माण करना है। हैदराबाद देश का एक प्रमुख आईटी, फार्मास्यूटिकल और वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र है। इस अध्ययन यात्रा से पत्रकारों को देश की अत्याधुनिक तकनीकी और बुनियादी ढांचे की प्रगति को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलेगा। हमारा प्रयास है कि इस एक्सपोजर टूर के माध्यम से मीडिया प्रतिनिधि जमीनी बदलावों और नवाचारों का गहन विश्लेषण कर सटीक व प्रामाणिक जानकारी जनता तक पहुंचाएं।”

ये भी पढ़ें:   नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी की लहर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed