25 August 2026

कैंट विधानसभा में 30 सालों के भाजपा शासन के बाद भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव: राजीव महर्षि

0
IMG-20260824-WA0100

 

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने सोमवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के चार वार्डों—द्रोणपुरी, पटेल नगर पूर्व, कांवली रोड और विजय पार्क—में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए महर्षि ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला और कहा कि कैंट क्षेत्र में पिछले 30 वर्षों से भाजपा का कब्जा है, लेकिन जनता आज भी बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है।

ये भी पढ़ें:   मिलावट-जमाखोरी पर चल रहा चाबुक, अभियान तेज,सीएम धामी के निर्देश पर प्रत्येक जिले में सरकारी मशीनरी कर रही कार्रवाई

2022 से दलदल बनी सड़क, युवाओं को नहीं मिला रोजगार

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय निवासियों ने राजीव महर्षि को क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। महर्षि ने कहा कि साल 2022 में कौलागढ़ की एक सड़क दलदल में तब्दील हो गई थी, जो आज तक उसी खस्ताहाल स्थिति में है। इसके अलावा वार्ड की कॉलोनियों में सीवर, पेयजल और बिजली आपूर्ति की व्यवस्था अत्यंत दयनीय है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और सरकार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। भाजपा शासन में आम जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे त्रस्त होकर लोग अब बदलाव चाहते हैं।

ये भी पढ़ें:   मंत्री भरत सिंह चौधरी बनाम बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल: जानिए क्या है विवाद की वजह

भाजपा की उल्टी गिनती शुरू: जगदीश धीमान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश धीमान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं की अनदेखी से लोगों के सब्र का बांध अब टूट चुका है और प्रदेश में भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

इस जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन संजय भारती ने किया, जबकि संचालन प्रदेश कांग्रेस सचिव गीताराम जायसवाल ने संभाला। कार्यक्रम में कैंट विधानसभा ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस अंजू भारती, सौरव शर्मा, गीतांजलि शर्मा, दीपक कुमार, बब्बन भाई, पूनम गुप्ता, कौशल्या देवी और प्रीति गुप्ता समेत कई पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed