5 June 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर एमडीडीए का महाअभियान, 300 पौधों का रोपण

0
IMG-20260605-WA0077

विश्व पर्यावरण दिवस पर एमडीडीए का महाअभियान, 300 पौधों का रोपण

देहरादून, 5 जून 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “हरित उत्तराखंड-स्वच्छ उत्तराखंड” की परिकल्पना को आगे बढ़ाते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद पौधारोपण अभियान चलाया। सहस्त्रधारा रोड स्थित युवा कल्याण कार्यालय, नालापानी रोड के समीप नदी किनारे खाली भूमि पर लगभग 300 पौधों का रोपण किया गया।

अभियान के तहत फलदार, छायादार एवं औषधीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में एमडीडीए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों तथा 127 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) गढ़वाल राइफल्स के अधिकारियों और जवानों ने भी सहभागिता की।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 9 आईपीएस और 9 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, निवेदिता कुकरेती बनी आईजी कुमाऊं

एमडीडीए द्वारा राजधानी देहरादून को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में नए पार्क विकसित किए जा रहे हैं। साथ ही प्रमुख सड़कों के डिवाइडरों पर सजावटी एवं फूलदार पौधों का रोपण किया जा रहा है, जिससे शहर की सुंदरता बढ़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिल रही है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 9 आईपीएस और 9 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, निवेदिता कुकरेती बनी आईजी कुमाऊं

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल पर भी समान रूप से ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि जिस स्थल पर पौधारोपण किया गया है, उसे भविष्य में एक विकसित हरित पार्क के रूप में तैयार किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 9 आईपीएस और 9 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, निवेदिता कुकरेती बनी आईजी कुमाऊं

एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण और रखरखाव की प्रभावी व्यवस्था भी सुनिश्चित कर रहा है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह अभियान राजधानी देहरादून को हरित, स्वच्छ और सतत विकास का मॉडल बनाने की दिशा में एमडीडीए की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *