2 August 2026

देहरादून के कोचिंग सेंटर में आते हैं देशभर से पढ़ने युवा, वहीं अब कोचिंग सेंटरों पर नजर आएगी सरकार की सख्ती

0
20240731_195528

 

दिल्ली के कोचिंग सेंटर से जुड़ी खबर जैसे ही सामने आई उसने पूरे देश को हिला कर रख दिया… वहीं कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन बच्चों की मौत की घटना के बाद प्रदेश सरकार ने भी ऐसे मामलों से बचने के लिए संज्ञान लिया है… साथ ही उत्तराखंड सरकार ने कोचिंग सेंटर के लिए निर्देश भी जारी कर दिए हैं… मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून और प्रदेशभर के सभी कोचिंग सेंटर की लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं… साथ ही जो सेंटर नियमों का पालन नही कर रहे हैं उनपर कार्रवाई भी शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें:   जंतर-मंतर छात्र आंदोलन पर पूर्व NSG कमांडो लकी बिष्ट का बड़ा दावा

 

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के कोचिंग सेंटर में मानक अनुसार कार्य नहीं होने पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बेसमेंट में सुरक्षा उपाय तथा आपदा के समय निकासी जैसे अन्य आवश्यक कार्य न होने पर कोचिंग सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। डॉ अग्रवाल ने यह भी कहा कि जिनमें कार्रवाई की जा रही है उन पर शीघ्र कार्रवाई की प्रक्रिया को अमल में लाएं।

ये भी पढ़ें:   जंतर-मंतर छात्र आंदोलन पर पूर्व NSG कमांडो लकी बिष्ट का बड़ा दावा

प्रेमचंद अग्रवाल, आवास मंत्री, उत्तराखंड सरकार

 

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि एमडीडीए और पुलिस विभाग ने संयुक्त चैकिंग कार्रवाई शुरू कर दी है। नियमों का पालन न करने वाले कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।

बंशीधर तिवारी, उपाध्यक्ष, एमडीडीए, देहरादून।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *