28 November 2026

कब जागोगे वन विभाग, बच्चे अब क्या स्कूल भी नही जा सकते, बागेश्वर में आया दिल दहलाने वाला मामला सामने

0
IMG-20230824-WA0000-768x1024.jpg

बागेश्वर के गरुड़ क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्रा पर एक लेपर्ड ने हमला कर दिया। जिसमें छात्रा के हाथ और पैरों में दाँत और नाख़ून के गहरे निशान लग गये। फिलहाल छात्रा का इलाज अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार भिकोट गांव के 4 स्टूडेंट्स घर से स्कूल के लिये निकले थे, तभी पहले से घात लगाकर बैठे लेपर्ड ने एक छात्रा पर हमला कर दिया, अचानक हुए इस हमले से बच्चे घबरा गये लेकिन छात्र भास्कर परिहार ने हिम्मत दिखाई और लेपर्ड के सर पर पत्थर से वार कर उसे भागने को मजबूर कर दिया।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर, भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क में 25% की कटौती

इस घटना से एक बार फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि इसी क्षेत्र में 5 साल पहले लेपर्ड तीन बच्चों को अपना निवाला बना चुका है।

दूसरी तरफ डीएफओ बागेश्वर रट रटाया जवाब दे रहे हैं। उनका कहना है कि गांव में गस्त बढ़ाई जायेगी और जरूरत पड़ने में पिंजरा लगाया जायेगा।

ये भी पढ़ें:   कैबिनेट के निर्णय के संबंध में अपडेट,रॉयल्टी की बढ़ी हुई दरों को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed