12 April 2026

प्रमुख सचिव आर. मिनाक्षी सुंदरम जब पहुंचे अपनी पहली तैनाती वाले स्थान घनसाली तहसील में

0
Screenshot_2026-02-10-08-07-39-43_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की ओर से अपनी पहली तैनाती वाली तहसीलों को गोद लेकर विकास कार्यों को गति देने की पहल शुरू की गई है। इसी कड़ी में प्रमुख सचिव आर. मिनाक्षी सुंदरम ने अपनी पहली तैनाती रही घनसाली तहसील में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने कहा कि गोद ली गई तहसीलों में पर्यटन, तीर्थाटन, कृषि और बागवानी को रोजगार व स्वरोजगार के प्रभावी साधन के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे लोगों के लिए आजीविका के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने बताया कि घनसाली तहसील तीर्थाटन, पर्यटन, कृषि और बागवानी की दृष्टि से अत्यंत संभावनाशील क्षेत्र है। ग्रामीणों के सुझावों को प्रमुख सचिव ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि घनसाली के समग्र विकास के लिए शासन स्तर पर हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:   प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड द्वारा किया गया शपथ ग्रहण अधिवेशन का भव्य आयोजन

आर. मिनाक्षी सुंदरम, प्रमुख सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress GPL Lockey – CCTV and Security Systems WordPress Theme Locksmith – Security Systems WordPress Theme Locus – Photography One Page Bootstrap 5 Template Lodge - Hotel & Resort Elementor Template Kit Lofter – Art Blogging WordPress Theme LoftLoader Pro – Preloader Plugin for WordPress Logi – Logistics WordPress Theme LoginPress Hide Rename Login LoginPress Login Redirect LoginPress Pro