2 May 2026

विजिलेंस ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ सहायक को 6500 रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

0
20241015_160439

देहरादून।

 

विजिलेंस ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ सहायक को 6500 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता की ओर से सतर्कता अधिष्ठान पर शिकायत दर्ज कराई कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान के लिए DG HEALTH ऑफिस के वरिष्ठ सहायक मुकेश कोटियाल की ओर से 8,500 रु0 रिश्वत की मांग की गयी थी।

 

पूर्व में उसे 2500 दे दिये गये थे। शिकायत के आधार पर मंगलवार को सतर्कता अधिष्टान देरादून की ट्रैप टीम ने मुकेश कोटियाल वरिष्ठ सहायक, महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखण्ड देहरादून को 6,000 रु0 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया । विजिलेंस की ओर से 15 दिनों में यह तीसरी गिरफ्तारी है।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी की कैबिनेट बैठक में लिए गए कई महत्त्वपूर्ण निर्णय

पिछले दिनों विजिलेंस ने चमोली और पौड़ी से दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों को सुनने के लिए राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त एप 1064 को शुरू किया है। सभी सरकारी दफ्तरों में एप की जागरूकता के लिए पोस्टर लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें:   बीजेपी विधायक का पत्र हो रखा वायरल, और कांग्रेस ने किए कई सवाल खड़े

 

एप से अब तक 980 से ज्यादा विजिलेंस और नॉन विजिलेंस की शिकायतें दर्ज हुई हैं। इन शिकायतों पर गंभीरता से कार्य करते हुए विजिलेंस ने रिश्वतखोरों को जेल भेजा है। बीते नौ माह में विजिलेंस ने करीब 32 रिश्वतखोरों को जेल भेजा है। 23 साल के उत्तराखंड में जहां भ्रष्टाचार से जुड़े 281 ट्रैप में कुल 303 गिरफ्तार हुए हैं। वहीं बीते 3 सालों में विजिलेंस ने करीब 70 भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress GPL Formidable Forms – Polylang Multilingual Formidable Forms Pro – WordPress Form Builder Plugin Formidable Forms – Quiz Maker Formidable Forms – User Registration Formidable Forms – User Tracking Formidable Forms – WPML Multilingual Formidable Forms – Zapier Formina: Elementor Form Addon Forpets – Food Shop WooCommerce Theme Forstron – Legal Business WordPress Theme