2 May 2026

प्रदेश में सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण प्रक्रिया की हुई शुरुआत, पंजीकरण प्रक्रिया के पहले दिन कालसी ब्लाक के सांस्कृतिक दल रहे शामिल।

0
IMG-20250514-WA0001

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार की जन कल्याण कारी नीतियों एवं योजनाओं का विभागीय गीत नाट्य योजना के तहत पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाता है। इसके तहत गढ़वाल मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपदों का ऑडिशन सूचना भवन देहरादून में 13 मई से 20 मई, 2025 तक तथा कुमांऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपदों का ऑडिशन 26 मई से 30 मई, 2025 तक एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में होंगे। पंजीकरण प्रक्रिया की शुरूआत मंगलवार को कालसी ब्लाक के सांस्कृतिक दलों से हुई जिससे 24 दलों ने प्रतिभाग किया

ये भी पढ़ें:   देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात अपराधी अकरम, 14 साल बाद मिला 'अंकित' को न्याय

 

इस अवसर पर सूचना महानिदेशक श्री वंशीधर तिवारी ने कहा कि सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग पर्वतीय राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप अपनी गीत एवं नाटय योजना को सुदृढ़ कर सरकार की नीतियों, निर्णयों एवं उपलब्धियों के प्रति जनजागरण का महत्वपूर्ण कार्य सशक्त एवं प्रभावी ढंग से सम्पादित कर रहा है। इस योजना से एक ओर राज्य की अपनी लोक संस्कृति को सहेजने और संजोने का गुरूत्तर कार्य हो रहा है। वहीं स्थानीय प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिल रहा है।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी की कैबिनेट बैठक में लिए गए कई महत्त्वपूर्ण निर्णय

उन्होने कहा कि राज्य स्तर पर पंजीकृत लोक गीत, लोक नृत्य, कठपुतली, कब्बाली, भजन, नाटक, नुक्कड़ नाटय दलों के पंजीकरण से शासन की नीतियों निणर्याे और उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार का कार्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से किये जाने के साथ ही युवाओं को भी इससे अपनी लोक संस्कृति से जुडने का अवसर मिलता है।

ये भी पढ़ें:   बीजेपी विधायक का पत्र हो रखा वायरल, और कांग्रेस ने किए कई सवाल खड़े

 

सांस्कृतिक दलों की चयन प्रक्रिया में पदमश्री प्रीतम भरतवाण प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी संयुक्त निदेशक सूचना के.एस.चौहान गीत नाट्य प्रभाग भारत सरकार के सहायक निदेशक सन्तोष आशीष संस्कृति विभाग के श्री नरेन्द्र शर्मा शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress GPL Spectacle – Music WordPress Theme Specto – Cinema WordPress Theme Spectra - Music Theme for WordPress Spectra Pro - Enhance Spectra With New Features and Blocks Spectrum Audio Player WordPress & WooCommerce Plugin Speedia – AutoParts & Accessories Elementor Template Kit Speedy Car Game with AdMob and Leaderboard Spheral – Creative Agency & Portfolio WordPress Theme Spice – Beauty & Hair Salon WordPress Theme SpiceDine – WordPress Theme For Hotels & Restaurants