30 April 2026

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुरू करने जा रहे हैं पैदल यात्रा “जय गंगा-जय केदार”

0
IMG-20240723-WA0009

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने दिल्ली में बनाये जा रहे मंदिर पर सवाल खड़े किए। साथ ही कारण माहरा ने बताया की वो कल से हरिद्वार से केदारनाथ धाम तक एक यात्रा शुरू करने जा रहे हैं।  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का कहा मैं 24 तारीख से एक यात्रा शुरू करने जा रहा हूं। जय गंगा जय केदार नाम से यह यात्रा हर की पैड़ी से शुरू करूंगा और केदारनाथ में जाकर खत्म करूंगा साथ ही सरकार का स्टैंड कोर्ट में नहीं टिक पाएगा हम तो कहते हैं कि प्रदेश में पंच प्रयाग हैं चार धाम है उनके नाम का प्रयोग किसी को भी नहीं करना चाहिए।

 

ये भी पढ़ें:   आस्था के केंद्र में 'अपनों' पर मेहरबानी, उपाध्यक्ष ने पत्नी को ही बना डाला अपना चपरासी!

साथ ही उन्होंने कहा की बीजेपी सरकार हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड करती रही है। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार और भाजपा के पदाधिकारी एवं प्रवक्ता लगातार झूठ बोल रहे हैं नई दिल्ली से प्रकाशित समाचार पत्रों में श्री केदारनाथ से लाई गई शिला पूजन का स्पष्ट जिक्र है और भाजपा के तमाम नेता और दिल्ली ट्रस्ट के अध्यक्ष जनता से झूठ बोल रहे हैं और सच को छुपाया जा रहा है।

साथ ही 10 जुलाई दिल्ली में मंदिर भूमि पूजन के कार्यक्रम के दौरान मंच से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बार-बार दिल्ली में श्री केदारनाथ धाम बनाए जाने की बात को दोहराया,उनका यह दूसरा झूठ था जिससे वे अब मुकर कर रहे हैं।

 

कारन माहरा ने कहा की कैबिनेट में फैसला लिया गया की अब प्रदेश के धामों के नामों का प्रयोग कोई नही करेगा। सरकार को सबसे पहले उनके पदाधिकारी पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जिन्होंने झूठ बोला और मंदिरों की परंपराओं और मान्यताओं को ठेस पहुंचाने का काम किया।

ये भी पढ़ें:   आस्था के केंद्र में 'अपनों' पर मेहरबानी, उपाध्यक्ष ने पत्नी को ही बना डाला अपना चपरासी!

 

श्री केदारनाथ धाम ट्रस्ट दिल्ली केवल श्री केदारनाथ मंदिर का प्रतिरूप ही नहीं बना रहा बल्कि वह अपने बयानों में श्री बद्रीनाथ धाम श्री यमुनोत्री तथा गंगोत्री धाम की प्रतिरूप को दिल्ली में बनाए जाने का जिक्र भी कर रहे हैं और साथ दिल्ली व अन्य राज्यों के लोगों से इन धर्मों के नाम पर उगाही की जा रही है यह एक छलावा है और धामों के नाम पर आम जनता को भरमाया जा रहा है।

आगे करन माहरा ने श्री बद्री केदार समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय के इस बयान पर भी सवाल उठाए जिसमे अजेंद्र अजय ने शंकराचार्य पर सवाल खड़े किए थे, करन माहरा ने कहा की परम पूज्य शंकराचार्य जी पर झूठ बोलने के आरोप लगा रहे हैं जबकि 230 किलो सोने की खबरें बहुत से अखबारों में पहले से ही प्रकाशित हो रही थी यदि खबर झूठ थी तो तभी मंदिर समिति और भाजपा तथा सरकार द्वारा उन खबरों का खंडन क्यों नहीं किया।

ये भी पढ़ें:   आस्था के केंद्र में 'अपनों' पर मेहरबानी, उपाध्यक्ष ने पत्नी को ही बना डाला अपना चपरासी!

230 किलो सोना मंदिर में नहीं लगाया गया क्यों नहीं झूठ प्रकाशित करने वाली अखबारों पर कार्रवाई की गई और इस पर सरकार द्वारा कोई जांच बैठाई गई।मंदिर समिति देश की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का कार्य कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress GPL WooCommerce Affiliates – Boost Your Earnings with Affiliate Marketing WooCommerce Affiliates Coupon WooCommerce Ajax Cart & Added To Cart Popup – Floating/Sliding/Popup All in One Cart/Checkout Plugin WooCommerce Ajax-Enabled Enhanced Layered Navigation WooCommerce AliExpress Dropship WooCommerce Alipay Cross Border Payment Gateway WooCommerce All In One Offline Payment Solution WooCommerce Amazon Fulfillment WooCommerce Amazon S3 Storage WooCommerce and Zoho CRM Connector Pro