18 August 2026

एस.सी.ई.आर.टी. में राज्य स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता का किया गया आयोजित

0
IMG-20250225-WA0018

एस.सी.ई.आर.टी. उत्तराखण्ड तथा समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड के समन्वयन में एस.सी.ई.आर.टी. में राज्य स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता आयोजित की गयी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय पटलगाँव, अल्मोड़ा के तथागत जोशी ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय कपकोट के गौरव सिंह तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय डीडीहाट के कु. शिवाली नेगी तृतीय स्थान पर रहे।

 

निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 03 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं हेतु ‘निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता 2024-25’ आयोजित की गयी। राज्य स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन एस.सी.ई.आर.टी. उत्तराखण्ड, ननूरखेड़ा, देहरादून में हुआ। प्रतियोगिता हेतु राज्य स्तर पर विषय विशेषज्ञों के द्वारा प्रश्नपत्र एवं गतिविधियाँ तैयार की गयी।

ये भी पढ़ें:   परिजनों ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार, मुख्यमंत्री धामी ने लिया स्वतः संज्ञान

 

प्रतियोगिता में राज्य के प्रत्येक जनपद से निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता 2024-25 में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इन छात्र-छात्राओं के साथ उनके विद्यालय से एक गाइड शिक्षक तथा अभिभावकों ने भी प्रतिभाग किया। राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को डी.बी.टी. के माध्यम से क्रमशः रू. 15 हजार, 10 हजार एवं 5 हजार की धनराशि पुरस्कार के रूप में उनके खाते में जमा की जायेगी।

ये भी पढ़ें:   *आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार, यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड बंशीधर तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों में नैतिक शिक्षा का विकास करना आवश्यक है। घर में बड़े बुजुर्गों के द्वारा उन्हें नैतिक शिक्षा से सम्बन्धित कहानियाँ सुनायी जानी चाहिये। इस हेतु पंचतन्त्र की कहानियाँ पाठ्यक्रम में शामिल की जानी चाहिये। उन्होंने निपुण भारत के उद्देश्यों पर चर्चा की तथा इसकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विद्यार्थियों में शिक्षकों से तनाव प्रबंधन पर बल देने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षक परिश्रम के साथ कार्य कर रहे हैं और बच्चों का भविष्य शिक्षकों के सुरक्षित हाथों में है और उनका कर्तव्य है कि उन्हें देश का जिम्मेदार नागरिक बनायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed