30 April 2026

रुद्रपुर में स्कूल बस ने छह महिलाओं को कुचला, एक की मौत…पांच घायल, देखें  

0
Screenshot_2024-07-03-08-32-20-06_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

रुद्रपुर से गदरपुर की ओर जा रही निजी स्कूल की बस ने सड़क किनारे खड़ी महिलाओं को टक्कर मार दी। बस की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल पांच महिलाओं को जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां तीन महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे एसएसपी ने मामले की जानकारी ली।

फ्लाईओवर से नीचे उतरकर बस ने पहले केले के ठेले उसके बाद दो बाइकों को टक्कर मारी और फिर एलायंस काॅलोनी के सामने सड़क किनारे वाहन के इंतजार में खड़ीं महिलाओं को टक्कर मार दी। इससे पिपलिया नंबर एक पोस्ट प्रेमनगर थाना गदरपुर निवासी मीनू (50) पत्नी स्वर्गीय बबलू मिस्त्री, तानिया पुत्री आनंद, पारुल पत्नी रमेश, कविता पत्नी संजय, विसाखा पत्नी विशाल और रोमंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मीनू को मृत घोषित कर दिया। तीन महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया।

 

ये भी पढ़ें:   आस्था के केंद्र में 'अपनों' पर मेहरबानी, उपाध्यक्ष ने पत्नी को ही बना डाला अपना चपरासी!

मीनू की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।हादसे के बाद कोतवाल धीरेंद्र कुमार व ट्रांजिट कैंप के इंस्पेक्टर भारत सिंह मय पुलिस बल के दुर्घटनास्थल पहुंचे और बस को कब्जे में ले लिया है। चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने एसपी सिटी मनोज कत्याल, एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के, सीओ सिटी निहारिका तोमर के साथ अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत एलायंस कालोनी के तमाम लोग अस्पताल पहुंचे और घायल महिलाओं का हाल जाना। मृतका मीनू के देवर नारायण मिस्त्री ने पुलिस को तहरीर देकर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:   आस्था के केंद्र में 'अपनों' पर मेहरबानी, उपाध्यक्ष ने पत्नी को ही बना डाला अपना चपरासी!

आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। चालक के नशे में होने की बात सामने आई है। जो अस्पताल में भर्ती है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती चालक को जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress GPL InPulse – Creative Agency WordPress Theme Input – Data Science & Analytics SaaS WordPress Theme Insecta – Pest Control & Disinfection Elementor Template Kit Insigne – Financial Business & Investment Elementor Template Kit Insolan – Insurance Agency Elementor Template Kit Inspect – WooCommerce Product Filter & Search Instagram Element – Instagram Plugin for jQuery Instagram Feed For Elementor Instagram For WooCommerce Instagram Theatre