12 July 2026

सहसपुर का बहुचर्चित ‘बैरागीवाला हत्याकांड’: मुख्य आरोपी अमन समेत 3 और गिरफ्तार, अब तक 9 पहुंचे जेल

0
Screenshot_2026-07-02-18-23-44-18_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

देहरादून:

 

देहरादून पुलिस को “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सहसपुर क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में हुए बहुचर्चित हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमन को पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों के साथ हरियाणा से धर दबोचा है। एसएसपी देहरादून के कड़े निर्देशों के बाद पुलिस टीमों ने गैर-राज्यों में लगातार दबिश देकर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 09 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

क्या था पूरा मामला?

बीती 13 जून 2026 की शाम को सहसपुर के ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच पुराना विवाद एक बार फिर गहरा गया था। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के दर्जनों लोगों ने दूसरे पक्ष के तीन भाइयों (अशोक कुमार, विनोद कुमार और राजेश कुमार) पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: शिक्षा, रोजगार, पर्यटन और सुशासन को लेकर धामी सरकार की नई सौगात

गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार को जब ग्रामीण इलाज के लिए लेहमन अस्पताल ले गए, तो वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई अशोक की तहरीर पर कोतवाली सहसपुर में मु०अ०सँ०- 134/2026, धारा- 103/109/191(2)/3(5) बीएनएस (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

हरियाणा के हाईवे होटल से हुई मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई पुलिस और एसओजी (SOG) टीमों का गठन किया था। पूर्व में पुलिस 06 आरोपियों को जेल भेज चुकी थी, लेकिन मुख्य आरोपी फरार चल रहा था।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: शिक्षा, रोजगार, पर्यटन और सुशासन को लेकर धामी सरकार की नई सौगात

आज, 02 जुलाई 2026 को पुलिस टीम को सटीक सूचना मिली, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अमन और उसके दो साथियों सावेज व आजम को हरियाणा के यमुनानगर हाईवे स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार और पूर्व में जेल भेजे गए आरोपियों का विवरण:

आज गिरफ्तार किए गए आरोपी (हरियाणा से):

अमन (मुख्य आरोपी) पुत्र मासूम (उम्र 24 वर्ष) – निवासी बैरागीवाला, सहसपुर।

सावेज पुत्र अल्लारक्खा (उम्र 21 वर्ष) – निवासी बैरागीवाला, सहसपुर।

आजम पुत्र युनूस – निवासी बैरागीवाला, सहसपुर।

पूर्व में जेल भेजे जा चुके आरोपी:

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: शिक्षा, रोजगार, पर्यटन और सुशासन को लेकर धामी सरकार की नई सौगात

रज्जाक पुत्र मासूम (उम्र 28 वर्ष)

सलमान पुत्र युनुस (उम्र 24 वर्ष)

जावेद पुत्र मासूम (उम्र 22 वर्ष)

शहबाज पुत्र सहीद (उम्र 27 वर्ष)

इम्तियाज पुत्र शमसुद्दीन (उम्र 58 वर्ष, निवासी लखनवाला)

इन्तजार पुत्र जमील (उम्र 32 वर्ष)

कामयाबी पाने वाली पुलिस एवं एसओजी टीम:

इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम देने में कोतवाली सहसपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत, व०उ०नि० मनमोहन सिंह नेगी, उ०नि० अशोक कुमार और उनकी टीम (कांस्टेबल त्रेपन सिंह, बृजपाल सिंह, फरमान, मंजीत कुमार) की मुख्य भूमिका रही।

साथ ही, एसओजी देहात प्रभारी निरीक्षक खुशीराम पाण्डे, उ०नि० विनोद राणा, कांस्टेबल मनोज कुमार और जितेन्द्र कुमार ने भी इस ऑपरेशन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *