18 April 2026

केदार घाटी के एक गांव में लगे पोस्टर “रोहिंग्या और गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित” अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने इसको लेकर रखी अपनी बात

0
20240909_183450

बीजेपी ने कानून व्यवस्था के चाक चौबंद होने का दावा करते हुए स्पष्ट किया है कि समाज को भी कानून के दायरे में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने का पूरा पूरा हक है । प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रुद्रप्रयाग निवासियों के प्रयासो पर विपक्ष की आपत्तियों को अपराधी मनोवृति के संरक्षण की राजनीति करार दिया है । भाजपा, देवभूमि की शांति एवं जनसांखकीय संतुलन बनाए रखने के लिए शासन प्रशासन के साथ सामाजिक जागरूकता को भी अहम मानती है।

महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर भी हमला किया है उनका कहना है की  प्रदेश भर में सामाजिक सुरक्षा के तहत अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को लेकर स्थानीय लोगों की जागरूकता पर कांग्रेसी बयानों की कड़ी आलोचना करता हू।

ये भी पढ़ें:   चंपावत में गुलदार का हमला: खेत में काम कर रही 17 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल

साथ ही उन्होंने कहा की मै स्पष्ट करता हूं की राज्य में अपराधिक घटनाओं के संज्ञान में आते ही, तत्काल कठोरतम कार्यवाही की जा रही है । ऐसी अधिकांश घटनाओं में संलिप्त लगभग सभी आरोपी कानून की गिरफ्त में हैं । अब चूंकि किसी भी जागरूक वर्ग में सामाजिक चौकीदारी का भी अहम रोल होता है जिसके मद्देनजर कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीणों ने संदेशात्मक बोर्ड लगाए गए हैं एवं शहरी इलाकों में भी जागरूक नागरिक विभिन्न तरीकों से अपनी प्रतिक्रिया देते हैं । सामाजिक सुरक्षा के अधिकार के तहत लोगों को अपने गांव एवं इलाकों में चोरी, अपराध एवं गलत उद्देश्य से आ रहे लोगों से रोक-टोक करने और जानकारी लेने का अधिकार है।

ये भी पढ़ें:   सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि हालांकि किसी धर्म या वर्ग विशेष के खिलाफ भेदभाव वाले अधिकार किसी को नहीं है। लेकिन कांग्रेस और विपक्ष का अपने वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों की ऐसी अच्छी कोशिशें पर सवाल खड़े करना निंदनीय है । इससे स्पष्ट होता है कि विपक्ष राज्य में पहाड़ की शांति भंग करने और वहां की डेमोग्राफी बदलने की साजिशों का समर्थन करती है । उन्हें देवभूमि में अपराधी घटनाओं में हो रही सख्त कार्यवाहियों एवं जनता की जागरूकता से कोई मतलब नहीं है। समाज में सुरक्षित होने की कोई भी भावना, कांग्रेस के लिए वर्ग विशेष के तुष्टीकरण के अवसर से अतिरिक्त कुछ नही है। जहां तक बात रही भाजपा की तो वह शासन प्रशासन की कोशिशों के साथ सामाजिक चेतना को भी सुरक्षित देवभूमि के लिए अहम मानती है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड के डेयरी क्षेत्र में बड़ा बदलाव: ई-आरपी (ERP) पोर्टल लॉन्च और टाटा कंज्यूमर्स के साथ महत्वपूर्ण समझौता

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress GPL FOX – WooCommerce Currency Switcher Professional – Multi Currency [WOOCS] Foxeresto – Restaurant WordPress Theme Foxiz – Newspaper News & Magazine WordPress Foxiz - WordPress Newspaper News and Magazine Foxy – WooCommerce Product Image Gallery Slider Carousel Framey - Startup & SaaS WordPress Theme Framey – Startup & SaaS WordPress Theme Franco – Elegant WooCommerce WordPress Theme Fraxos – Creative Portfolio WordPress Theme Free Gifts for WooCommerce