17 August 2026

कांग्रेस महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा

0
Screenshot_2026-06-15-20-27-46-29_c37d74246d9c81aa0bb824b57eaf7062

देहरादून/नई दिल्ली:

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की महासचिव, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा का संशोधित आधिकारिक दौरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। कुमारी सैलजा 17 जून से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी, जहां वे संगठन की मजबूती और पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए वरिष्ठ नेताओं के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगी।

आगामी चुनाव के लिहाज से बेहद अहम है यह दौरा

ये भी पढ़ें:   कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की छवि को आखिर क्यों खराब करना चाहते हैं बीजेपी नेता!

उत्तराखंड कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज राजीव महर्षि ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कुमारी शैलजा का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। उनके इस दौरे के दौरान उत्तराखंड कांग्रेस के सभी बड़े नेता देहरादून में मौजूद रहेंगे। प्रभारी कुमारी सैलजा विभिन्न सांगठनिक बैठकों में हिस्सा लेंगी, जहां आने वाले समय के लिए पार्टी की चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   *आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार, यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

सांगठनिक फेरबदल और जमीनी मुद्दों पर रहेगा फोकस

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, यह दौरा राज्य में आगामी राजनैतिक चुनौतियों का सामना करने और स्थानीय स्तर पर संगठन को पूरी तरह दुरुस्त करने के लिहाज से तैयार किया गया है।

दौरे के मुख्य बिंदु इस प्रकार रहेंगे:

फीडबैक और कार्ययोजना: जिला और महानगर स्तर के पदाधिकारियों से सीधा फीडबैक लेने के बाद प्रभारी कुमारी शैलजा आगामी चुनावी कार्ययोजना तैयार करेंगी।

ये भी पढ़ें:   परिजनों ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार, मुख्यमंत्री धामी ने लिया स्वतः संज्ञान

अग्रिम संगठनों के साथ मंथन: पार्टी के विभिन्न विभागों, प्रकोष्ठाें और फ्रंटल संगठनों के प्रभारियों के साथ विशेष बैठकें होंगी।

जमीनी रणनीति: इन बैठकों में जमीनी स्तर पर जनता से जुड़े सरोकारों और स्थानीय मुद्दों को आक्रामक तरीके से उठाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed