9 May 2026

चाइनीज मांझे को लेकर राजनीति तेज, कांग्रेस बीजेपी एक दूसरे पर लगा रहे आरोप

0
Oplus_131072

Oplus_131072

हरिद्वार में भाजपा विधायक मदन कौशिक ने बसंत पंचमी पर पतंग उड़ाने को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस ने मदन कौशिक द्वारा चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने का आरोप लगाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके जवाब में भाजपा की तरफ से तीन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इससे गुस्साए कांग्रेसियों ने आज नगर कोतवाली में प्रदर्शन किया और कहा कि मदन कौशिक ने चाइनीज माझे से घायल हुए लोगों का हाल चाल नहीं जाना और उल्टा चाइनीज मांझे से पतंग उड़ा रहे हैं। कांग्रेस ने इसे मुद्दे को उठाया तो उल्टा दबाव बनाकर मुकदमे दर्ज करवा दिए। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत देकर विधायक मदन कौशिक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर उन्होंने धरने प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।


ये भी पढ़ें:   बड़ी खबर: उत्तराखंड कैडर के IAS सचिन कुर्वे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के अध्यक्ष नियुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed