25 June 2026

आपदा में अवसर ढूंढते आपराधिक पृष्ठभूमि के लोग, डीएम उत्तरकाशी की बना दी फेसबुक प्रोफाइल

0
IMG-20250811-WA0000

उत्तरकाशी में आई आपदा के बाद उत्तरकाशी के जिला अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य लगातार राहत बचाव कार्य में लगे हुए हैं। सुबह से रात तक प्रशांत कुमार आर्य आम लोगों के बीच में है। दूसरी तरफ आपराधिक पृष्ठभूमि के लोग इस दौरान एक्टिव हो गए हैं। प्रशांत कुमार आर्य की फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर संचालित किया जा रहा है। वहीं जैसे ही इसकी जानकारी सामने आई तो उसके बाद यह आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि उनके नाम का फेसबुक अकाउंट बनाने के बाद राहत बचाव कार्य के लिए आम लोगों से पैसे की मांग भी की जाए, अक्सर ऐसा देखा भी जाता है। आपदा के दौरान फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर राहत बचाव कार्य में आम जनता की मदद के नाम पर पैसे वसूली किए जाते हैं।

ये भी पढ़ें:   फ़ील्ड स्टाफ से अभद्रता करने वाले असमाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करें जिलाधिकारी- सीईओ

 

वही जैसे यह जानकारी जिला प्रशासन को लगी तो जिला प्रशासन एक्टिव हो गया है और उसने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed