17 October 2026

उत्तराखंड में जनता जानती भी नहीं कि मल्लिकार्जुन खड़गे की क्या जात है – पुष्कर सिंह धामी

0
Screenshot_2026-08-29-17-17-14-06_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

कुछ दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंचे थे, जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। हालांकि, उनके जाने के बाद कुछ युवाओं ने उस स्थान का ‘शुद्धिकरण’ किया जहां जनसभा आयोजित की गई थी। इस घटना ने काफी तूल पकड़ा और मामला संसद तक पहुंच गया, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को माफी भी मांगनी पड़ी।

ये भी पढ़ें:   अंकिता भंडारी हत्याकांड: एसआईटी जांच से लेकर अदालत के फैसले तक... एडीजी वी. मुरुगेशन ने दी पूरी जानकारी

अब इस मामले पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नया बयान सामने आया है। उनका कहना है, “उत्तराखंड में तो कोई यह भी नहीं जानता कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जाति क्या है। दूसरी तरफ, जिन युवाओं ने वहां शुद्धिकरण किया है, उनका हमारी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुकी है और इस विषय पर राजनीति करना चाहती है।”

ये भी पढ़ें:   अंकिता भंडारी हत्याकांड: एसआईटी जांच से लेकर अदालत के फैसले तक... एडीजी वी. मुरुगेशन ने दी पूरी जानकारी

आगे धामी ने कहा, “जब सीताराम केसरी कांग्रेस के अध्यक्ष थे, तब उनके साथ कैसा व्यवहार किया गया था—यह सब जानते हैं। उन्हें किस तरह पार्टी से बाहर निकाला गया था? कांग्रेस ने तो डॉ. भीमराव अंबेडकर को भी कभी संसद तक नहीं पहुंचने दिया था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed