18 August 2026

मदरसों में पढ़ाया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर का पाठ, कांग्रेस ने कहा पहले ये तो बता दें कि ट्रंप के दबाव में क्यों किया सीजफायर

0
Oplus_131072

Oplus_131072

टॉप –देहरादून धामी सरकार ने प्रदेश में एक बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश के मदरसों के सिलेबस में ऑपरेशन सिंदूर का पाठ शामिल किया जाएगा और पढ़ाया जाएगा। इसी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि सेना के शौर्य और साहस का वर्णन होना यह अच्छी बात है और यह प्रेरणा देता है लेकिन भाजपा को यह भी बताना पड़ेगा कि अडानी के किस कारोबार की वजह से ट्रंप के दबाव में आकर सीजफायर क्यों किया। साथी यह भी बताना पड़ेगा कि आतंकियों के ठिकानों को नष्ट करने से पहले पाकिस्तान को सूचना क्यों दी गई। करण महारा ने कहा कि सभी जानते हैं कि आतंकवाद को पाकिस्तान फंड करता है और वह पाकिस्तान की सेवा के लिए काम करते हैं तो ऐसे में जब जानकारी दी गई तो क्या वहां पर आतंकवादी उन ठिकानों पर टिके रहे होंगे यह सब भी उल्लेखित करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:   कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की छवि को आखिर क्यों खराब करना चाहते हैं बीजेपी नेता!

 

करण माहरा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed