25 June 2026

मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के तहत मसूरी टाउन हाल में जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते महानगर अध्यक्ष सिद्दार्थ अग्रवाल

0
IMG-20240129-WA0009.jpg

 

 

प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत मसूरी टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गये।

कंबल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि देहरादून महानगर भाजपा अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के एक मात्र विधायक व मंत्री गणेश जोशी हैं, जिनके जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है और हर रोज क्षेत्र की जरूरतमंद जनता के हितों को ध्यान रखते हुए उनकी जरूरतों को पूरा करते हैं। कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हमेशा अपनी क्षेत्र की जनता की सेवा करते रहते है।

ये भी पढ़ें:   फ़ील्ड स्टाफ से अभद्रता करने वाले असमाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करें जिलाधिकारी- सीईओ

पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का अपने क्षेत्र की जनता के साथ विशेष लगाव है तथा उनकी हर परेशानी और सुख दुःख में खडे रहने के साथ ही उनके हितों के लिए कार्य करते है। महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई ने कहा कि मंत्री गणेश जोशी के प्रति जनता का विशेष लगाव है। जिस कारण वह भी अपनी जनता के बीच जाकर उनकी सेवा करते रहते हैं। महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि प्रदेश के एकमात्र विधायक है, जो अपनी जनता के बीच रह कर उनके दुःख सुख, परेशानी और उनकी जरूरतों को समझते हैं और उसको पूरा करने का कार्य करते है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में हाई अलर्ट: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम और सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी कनेक्शन की आशंका

इस अवसर पर उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, मयंक जोशी, सतीश ढौडियाल, सपना शर्मा, सुनीता डबराल, जशोदा शर्मा, मीरा सुरियाल, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, अभिलाश, सपना शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed