25 June 2026

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदलने के नाम पर कांग्रेसी नेताओं से ही ठग लिए लाखों, अब पुलिस ने पकड़ा

0
IMG-20260504-WA0047

 

देहरादून।

 

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत देहरादून की राजपुर थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर अंतर्राज्जीय ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के कद्दावर नेता का निजी सचिव (PA) बताकर ठगी करता था। पुलिस ने अभियुक्त गौरव कुमार को जाखन क्षेत्र से उस वक्त दबोचा, जब वह एक अन्य नेता को जाल में फंसाने की कोशिश कर रहा था।

क्या है पूरा मामला?

बीती 3 मई 2026 को महिला जनप्रतिनिधि श्रीमती भावना पांडे ने तहरीर दी कि कनिष्क सिंह नाम के व्यक्ति ने खुद को एक बड़े राष्ट्रीय नेता का पीए बताया। उसने उत्तराखंड में सर्वे कराने और पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 25 लाख रुपये की मांग की। ठग के झांसे में आकर वादिनी ने 13 अप्रैल को उसे अपने आवास पर रकम सौंप दी, जिसके बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में हाई अलर्ट: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम और सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी कनेक्शन की आशंका

एसएसपी दून की रणनीति लाई रंग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी का सुराग लगाया। पुलिस को सूचना मिली कि ठग पैसिफिक मॉल के पास एक और बड़े नेता से टिकट दिलाने के नाम पर पैसे वसूलने आ रहा है। घेराबंदी कर पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

ठगी का हाई-टेक तरीका: गूगल और ट्रू-कॉलर का खेल

पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त का असली नाम गौरव कुमार (निवासी अमृतसर, पंजाब) है। वह ठगी के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाता था:

ये भी पढ़ें:   फ़ील्ड स्टाफ से अभद्रता करने वाले असमाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करें जिलाधिकारी- सीईओ

डाटा रिसर्च: गूगल और neta.com के जरिए वह राजनीतिक पार्टियों के नेताओं और उनके करीबियों की जानकारी निकालता था।

पहचान की चोरी: उसने असली पीए ‘कनिष्क सिंह’ (जो 2003-2015 तक कार्यरत थे) के नाम पर फर्जी Truecaller ID बनाई थी, ताकि कॉल करने पर सामने वाले को यकीन हो जाए।

गैंग का नेटवर्क: गौरव अपने तीन अन्य साथियों (छज्जू, रजत मदान और मनिंदर सिंह) के साथ मिलकर इस सिंडिकेट को चला रहा था।

देशभर में फैला था जाल (रिकॉर्ड्स)

अभियुक्त ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं:

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में हाई अलर्ट: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम और सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी कनेक्शन की आशंका

राजस्थान (2017): जयपुर में विधायक का टिकट दिलाने के नाम पर दो नेताओं से क्रमशः 1.90 करोड़ और 12 लाख रुपये की ठगी की।

बिहार (2025): पटना में पार्टी पद के बदले 3 लाख रुपये ऐंठे।

उत्तराखंड: यहाँ भी वह कई वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में था और बड़े सौदे की फिराक में था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: गौरव कुमार पुत्र दुर्गादास

निवासी: नेहरू कॉलोनी, मजीठा रोड, अमृतसर (पंजाब)

उम्र: 42 वर्ष

मुकदमा: धारा 318 (4) BNS, थाना राजपुर।

पुलिस की अपील: किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा राजनीतिक पद या टिकट दिलाने के नाम पर की जाने वाली पैसों की मांग के झांसे में न आएं और तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed