16 June 2026

धामी सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आज का, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर लगेगी कैबिनेट की मुहर

0
IMG-20230823-WA0024.jpg

ब्रेकिंग

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र छह सितंबर से हो सकता है। प्रदेश सरकार ने 24 अगस्त को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। मंत्रिमंडल की बैठक में विस सत्र आहूत करने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में मार्च में बजट सत्र हुआ था। उसके बाद अभी तक विधानसभा का सत्र नहीं बुलाया गया है। कायदे से छह माह के भीतर सत्र अवश्य आहूत होना चाहिए। सितंबर में पिछला सत्र आहूत हुए छह माह का समय होने जा रहा है। माना जा रहा कि विधायी विभाग छह से 12 सितंबर तक मानसून सत्र आहूत करने का प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जा सकता है।कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, गृह, वन समेत अन्य विभागों से संबंधित विषयों पर प्रस्ताव लाए जा सकते हैं। स्कूलों में प्रिंसिपल को प्रति पीरियड के हिसाब से शिक्षक रखे जाने का अधिकार देने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है। इसके अलावा विधानसभा में रखे जाने वाले प्रतिवेदन और अध्यादेश व विधेयकों के प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।पेश होना है अनुपूरक बजट

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड: 10% क्षैतिज आरक्षण बहाली के बाद भी नियुक्ति नहीं, राज्य आंदोलनकारियों का क्रमिक अनशन शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *