24 June 2026

देहरादून के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट के बाथरूम में मिला हिडेन कैमरा, हुआ खूब बवाल

0
Screenshot_2024-08-16-15-17-07-43_7352322957d4404136654ef4adb64504

 

देहरादून के प्रतिष्ठित आनंदम रेस्टोरेंट की शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां चकराता रोड स्थित रेस्टोरेंट के बाथरूम में हिडन कैमरा लगा हुआ था।

 

होटल में खाना खाने पहुंचे ग्राहकों की नजर अचानक कैमरे पर पड़ी तो हंगामा हो गया। देर रात कैंट कोतवाली पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक व कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

होटल में काफी देर तक हंगामा चलता रहा

नोएडा की एक महिला अधिवक्ता परिवार सहित गुरुवार रात करीब 9.30 बजे खाना खाने के लिए होटल पहुंची थी। जब वह बाथरूम गई तो वहां पर सफाई कर्मचारी मौजूद था। अन्य लड़कियां भी बाथरूम गई तो कर्मचारी अंदर बाहर कर रहा था, जिसे देख वह अचंभित हो गए।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में हाई अलर्ट: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम और सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी कनेक्शन की आशंका

 

इसके बाद एक महिला व युवती बाथरूम गई तो उनकी नजर छत पर पड़ी तो देखा कि वहां कैमरा लगा था, जिसकी उन्होंने फोटो ले ली। इसके बाद रेस्टोरेंट में हंगामा हो गया। कुछ ही देर बाद बाथरूम से कैमरा गायब था। रेस्टोरेंट मालिक को जब कैमरे की वीडियो दिखाने को कहा तो उन्होंने जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया।

ये भी पढ़ें:   कर्णप्रयाग प्रकरण-घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज, दोनों प्रकरणों की विवेचना हरिद्वार जनपद को स्थानान्तरित

होटल में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। आखिरकार मामला कैंट थाने पहुंचा, जहां कैंट कोतवाली पुलिस ने महिला अधिवक्ता की शिकायत पर रेस्टोरेंट मालिक व सफाई कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वही एसएसपी अजय सिंह ने बताया की देर रात देर रात कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आनंदम रेस्टोरेंट के बाथरूम में कैमरा लगा हुआ है जिस पर वहां कुछ लोगों द्वारा हंगामा भी काटा गया था जिसके बाद पुलिस वहां पर पहुंची लेकिन वहां पर कोई डिवाइस नहीं मिली थी जिसके बाद शक्ति से सफाई कर्मचारी से पूछताछ की गई तो उसने कबूला है कि उसने छत में कुछ कटिंग करके वहां पर कभी-कभी अपना कैमरा ऑन करके अपना मोबाइल रख देता था जिसको गिरफ्तार कर लिया गया है और उचित कार्रवाई की जाएगी

ये भी पढ़ें:   फ़ील्ड स्टाफ से अभद्रता करने वाले असमाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करें जिलाधिकारी- सीईओ

 

बाइट अजय सिंह एसएसपी देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed