22 September 2026

भारी वर्षा का अलर्ट: उत्तराखंड के सात जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर

0
file_00000000c7ac8208a05e84b7e25396f9

भारी वर्षा का अलर्ट: उत्तराखंड के सात जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा, जलभराव और फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) की आशंका जताई है।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने संबंधित जिलों के प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सभी जिलाधिकारियों को राहत एवं बचाव दलों को पूरी तरह तैयार रखने, संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें:   NEET UG 2026: फर्जी प्रमाणपत्रों पर CM धामी का 'सर्जिकल स्ट्राइक', सभी आरक्षित श्रेणियों की जांच के दिए आदेश

प्रशासन ने पुलिस, SDRF, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण और BRO सहित सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे नदी-नालों के आसपास जाने से बचें, अनावश्यक यात्रा न करें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।

ये भी पढ़ें:   धामी सरकार की दूरगामी सोच - 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी

आपात स्थिति में राज्य आपदा नियंत्रण केंद्र के टोल फ्री नंबर 1070, जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 1077 अथवा आपातकालीन सेवा 112 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed