15 August 2026

उत्तराखंड में पहली बार किसी मंदिर में की गई महिला पुजारी की नियुक्ति

0
Screenshot_2023-10-30-09-07-28-09_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg

पिथौरागढ़ जिले के चंडाक स्थित सिकड़ानी गांव के योगेश्वर श्रीकृष्ण मंदिर में पहली बार दो महिला पुजारियों की नियुक्ति की गई है। उत्तराखंड में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मंदिर में महिला पुजारी नियुक्त की गई है। वहीं इस नियुक्ति के बाद मुख्य और सहायक महिला पुजारियों का पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में जल्द मातृ शक्ति को मिल सकता है फ्री बस का तोहफा, मसौदा हो गया तैयार

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष आचार्य डॉ. पीतांबर अवस्थी ने विधि-विधान से मंजुला अवस्थी को मुख्य पुजारी व सुमन बिष्ट को सहायक पुजारी का दायित्व सौंपा।

मंदिर कमेटी का मानना है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए अधिक व्रत-उपवास रखती है फिर भी उन्हें पुजारी की जिम्मेदारी नहीं दी जाती। हमारी सनातन परंपराओं को महिलाएं जीवंत बनाए हुए हैं। डॉ.अवस्थी ने कहा कि रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ते हुए महिला सशक्तिकरण के प्रयास आगे भी करते रहेंगे। मंदिर में सभी धर्मावलंबियों के प्रवेश की अनुमति है। जानकारों ने बताया पहली बार किसी मंदिर के पुजारी के रूप में महिलाओं को नियुक्त करके मंदिर कमेटी ने नारी सशक्तिकरण की मिसाल कायम की है। भजन-कीर्तन के बाद पुजारी मंजुला अवस्थी व सुमन बिष्ट को मंदिर कमेटी की ओर से सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed