19 September 2026

विधानसभा सचिवालय में लिपिक पद पर नियुक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फर्जी नियुक्ति पत्र, पुलिस ने किया मामला दर्ज

0
download-1

 

 

दिनांक 08/04/2024 को प्रदीप कुमार, सुरक्षाधिकारी विधानसभा सचिवालय देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर लिखित तहरीर दी कि सोशल मीडिया/ व्हाट्सएप पर देवेंद्र सिंह नेगी पुत्र भूपेंद्र सिंह नेगी निवासी 318 नेहरू ग्राम, रेलवे स्टेशन के पास, ऋषिकेश उत्तराखंड को लिपिक पद पर नियुक्ति हेतु उपसचिव कविंद्र सिंह द्वारा हस्ताक्षर किया गया एक कूटरचित एवं फर्जी नियुक्ति पत्र प्रसारित किया जा रहा है, जबकि विधानसभा सचिवालय उत्तराखंड में कविंद्र सिंह नाम से कोई भी व्यक्ति उप सचिव पद पर कार्यरत नहीं है। उक्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0 – 125/24 धारा 420/467/468 भादवी बनाम कविंद्र सिंह एवं देवेंद्र सिंह नेगी पंजीकृत किया गया है, जिसमें अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड भाजपा ने विभिन्न प्रकोष्ठों में नए सह-संयोजकों की घोषणा की, संगठन को मजबूत करने की कवायद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *