21 September 2026

108 कलसी में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन आए प्रसव पीड़िता महिला के लिए फरिश्ता बनकर

0
IMG-20240929-WA0017

108 कलसी में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) अभिषेक गैरोला प्रसव पीड़िता मंजू पत्नी मुकेश ग्राम मेहुवाल खालसा निवासी विकासनगर के लिए फरिश्ता बनकर आए

 

मेहुवाला खालसा विकासनगर निवासी मंजू पत्नी मुकेश गर्भवती थी रात के 11 बजे पीड़िता को प्रसव पीड़ा होने लगी परिजनों के द्वारा 108 को कॉल किया गया

तभी रात्री ड्यूटी में तैनात EMT अभिषेक गैरोला और पायलट गीता सिंह तोमर मौके के लिए रवाना हुए

ये भी पढ़ें:   धामी सरकार की दूरगामी सोच - 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलसी से गांव मेहुवाला खालसा की दूरी 11 किलोमीटर होने के बावजूद आपातकालीन सेवा 108 समय पर पहुंच गई

मौके पर पहुंचे EMT अभिषेक गैरोला ने गर्भवती महिला को एंबुलेंस में बैठाकर अस्पताल कि तरफ निकल ही रहे थे तभी अचानक से गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी

EMT अभिषेक गैरोला ने गर्भवती महिला की जांच करने पर पता चला कि बच्चे के गले में नाल फंसी हुई थी

ये भी पढ़ें:   NEET UG 2026: फर्जी प्रमाणपत्रों पर CM धामी का 'सर्जिकल स्ट्राइक', सभी आरक्षित श्रेणियों की जांच के दिए आदेश

जिसमें की जच्चा और बच्चा की जान को खतरा हो सकता था और परिस्थिति ऐसे थी की महिला को हॉस्पिटल तक का इंतजार नहीं करवा सकते थे इंजतार अगर करते तो जच्चा और बच्चा की जान का खतरा हो सकता था तभी emt अभिषेक गैरोला ने अपनी हिम्मत एवं सूझबुझ से 108 एंबुलेंस में सकुशल प्रसव करवाया

ये भी पढ़ें:   धामी सरकार की दूरगामी सोच - 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी

एमटी अभिषेक गैरोला ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है

प्रसव होते ही परिवार वालो के चेहरे खिल उठे और एमटी अभिषेक गैरोला और पायलट गीता सिंह तोमर का धन्यवाद किया

प्रसव होने के बाद जच्चा और बच्चा को सुरक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर में भर्ती करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed